फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gaziabad organized anger management session online webinar in st xaviers high school

गाजियाबाद: सेंट जेवियर हाई स्कूल ने ऑनलाइन एंगर मैनेजमेंट सेशन का किया आयोजन

Sun, 26 Jul 2020 06:03 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 26 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Gaziabad organized anger management session online webinar in st xaviers high school
अभिनेत्री जयश्री अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

जानी मानी अभिनेत्री जयश्री अरोड़ा ने कार्यक्रम का संचालन कर बच्चों का किया मार्गदर्शन

विज्ञापन

एनएच 24 स्थित सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें फेसबुक पेज के माध्यम से मंडला आर्ट और एंगर मैनेजमेंट सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर जानी-मानी अभिनेत्री जयश्री अरोड़ा ने एंगर मैनेजमेंट सत्र का संचालन किया। इस दौरान लगभग 500 छात्रों ने मंडला आर्ट कार्यशाला में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसमें 5 से लेकर 15 वर्ष तक के छात्र शामिल हुए। प्रतिभागियों ने मंडला कला के संक्षिप्त इतिहास के बारे में जाना और स्कूल की शिक्षिका करिश्मा ने कार्यशाला के दौरान ज्यामितीय डिजाइनों से विभिन्न पैटर्न भी बनाए। रविवार को आयोजित एंगर मैनेजमेंट सेसन ने छात्रों को बदलते परिवेश में सीखने और समझने में मदद की।

दो दिवसीय वेबिनार सत्रों में मंडला कला के रूप में एक कार्यशाला शामिल थी
इस अवसर पर दूरदर्शन पर प्रदर्शित धारावाहिक भागवंती में और चक दे इंडिया फिल्म में शाहरुख खान की मां की भूमिका का शानदार अभिनय करने वाली जयश्री अरोड़ा ने प्रतिभागियों व अभिभावकों को संबोधित किया और सहानुभूति को बढ़ावा देने और बच्चों के साथ मजबूत बंधन बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स स्कूल को भलिभांति पता है कि शुरुआती वर्षों में छात्रों को सही दिशा में निर्देशित होना चाहिए जो उन्हें सीखने और बढ़ने में मदद कर सके। छात्रों के लिए एकेडेमिक और खेल-कूद संबंधी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लैटरल और वर्टिकल सोच दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल अपने छात्रों के समग्र विकास और जुड़ाव के लिए विषय विशेषज्ञों और प्रमाणित प्रशिक्षकों के साथ मिलकर वेबिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करता रहा है।

इस मौके पर नंदिता अग्रवाल, हेड मिस्ट्रेस, सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल, गाजियाबाद  ने छात्रों को जानकारी के साथ बदलते दौर के बारे में विस्तार से बताया, हमारी संस्था एक्सप्लोर, एंगेज और एक्सेल के साथ जोड़ने में विश्वास करती है। इन छात्रों में नवोदित दिमागों में अद्वितीय प्रतिभाएं होती हैं जिन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। प्रत्येक छात्र विशेष है और हम इस लॉकडाउन को अपने कौशल का सर्वोत्तम संभव तरीके से पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस लाइव वर्कशॉप और वेबिनार से हमें  सीखने की अपनी अनूठी यात्रा में उनके साथ जुड़े रहने में मदद कर रहा है। ”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed