{"_id":"69fcf4af373c8558880e9a2f","slug":"gaur-green-avenue-fire-inquiry-report-yet-to-come-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-880847-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौर ग्रीन एवेन्यू आग: अभी तक नहीं आई जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौर ग्रीन एवेन्यू आग: अभी तक नहीं आई जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की गाैर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी आग को लेकर अभी तक समिति की रिपोर्ट नहीं आई है। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी थी। 29 अप्रैल को लगी आग में आठ फ्लैट पूरी तरह से जल गए थे और कई फ्लैटों को नुकसान पहुंचा था। इसमें कई विभागों की लापरवाही की बात सामने आई और इसकी जांच के लिए जीडीए सचिव विवेक मिश्र की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।
जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि इस मामले में प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें कमियों को लेकर सुझाव भी मांगे गए हैं। जिससे पूरे घटनाक्रम से सबक लेकर सभी को एक एडवाइजरी जारी की जा सके। जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई को शुरू किया जाएगा। ब्यूरो