फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   garbage infront of gulmohar society

लोगों की परेशानी का सबब बना सोसायटी के बाहर कूड़े का ढेर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
garbage infront of gulmohar society
पुनः प्रेषित फोटो सहित लोगों की परेशानी का सबब बना सोसायटी के बाहर कूड़े का ढेर - गुलमोहर एंक्लेव सोसायटी के पास डंप होता है कूड़ा - कई बार उठाई आवाज, नहीं हुई सुनवाई माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। भाटिया मोड़ पर गुलमोहर एंक्लेव सोसायटी के हजारों निवासियों के लिए कूड़े का ढेर मुसीबत का सबब बन हुआ है। मुख्य मार्ग के बाहर ही कूड़े और गंदगी का ढेर बीमारियां फैलाने का खतरा बना हुआ है। कई बार आरडब्ल्यूए के साथ स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर आवाज उठाई लेकिन समाधान नहीं निकल सका। लोगों का कहना है कि निगम की गाड़ियां भी यहां अन्य स्थानों से कूड़ा डंप कर जाती हैं। गुलमोहर सोसायटी में 625 फ्लैट हैं। सोसायटी के एसपी-1 गेट के नजदीक ही मार्ग पर गोबर, कूड़ा और गड्ढे में बारिश का पानी भरने से भारी गंदगी है। लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से यह समस्या बनी हुई है। गंदगी रहने से सोसायटी में मच्छरों की भी भरमार हो रही है, जिससे बारिश के सीजन में बीमारियां फैलने का खतरा है। --- क्या कहते हैं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी: कूड़े की समस्या को लेकर कई बार बड़े आंदोलन किये गए। नगर निगम ने बंद कूड़ाघर का निर्माण भी यहां कराया लेकिन देखरेख न होने से सारा कूड़ा सड़क पर ही फैला रहता है। - सुरेंद्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष गुलमोहर एंक्लेव आरडब्ल्यूए --- हर बार नगर निगम से कूद हटाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन नगर निगम की ही गाड़ियां यहां आकर कूड़ा डंप कर चली जाती हैं। इसको लेकर अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही है। - गौरव बंसल, मीडिया प्रभारी गुलमोहर एंक्लेव आरडब्ल्यूए --- क्या कहते हैं स्थानीय निवासी: सोसायटी के बाहर बच्चों को बाहर नहीं छोड़ सकते। कूड़ा होने से बीमारियों का खतरा रहता है। - रेखा विजय, स्थानीय निवासी --- सोसायटी के गेट पर कूड़े का बड़ा ढेर समस्या है। सोसायटी में बदबू रहती है और मच्छर भी पनप रहे हैं। - रश्मि गर्ग, स्थानीय निवासी --- कई बार कूड़ा हटाने को लेकर विवाद भी हुआ है। अवैध डेयरियों से भी गोबर यहां लाकर डाला जाता है। - विनम्र जैन, स्थानीय निवासी --- सोसायटी के बाहर जहां कूड़ा डाला जाता है, उस सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम को करना है। इसको लेकर मंजूरी भी मिल चुकी है लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया। - राजेश गर्ग, स्थानीय निवासी ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed