{"_id":"69973fdc758a343f0d07da55","slug":"gangster-sarfaraz-carrying-a-reward-of-rs-15000-arrested-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-148965-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर सरफराज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर सरफराज गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश सरफराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम बुधवार रात को क्षेत्र में वांछित वारंटियों की तलाश में लगी थी।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश काली नदी पुल के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सरफराज निवासी मलिक नगर, मुरादनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त सरफराज कोतवाली नगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते एसएसपी ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले बिजली अधिनियम और चोरी से संबंधित हैं। पूछताछ के बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है।