फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster killed just nine hours after student's death

Ghaziabad News: छात्रा की मौत के नौ घंटे बाद ही ढेर हो गया गैंगस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gangster killed just nine hours after student's death
गाजियाबाद। इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति की मौत के नौ घंटे बाद ही उसकी हत्या का मुख्य आरोपी जिते
गाजियाबाद। इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति की मौत के नौ घंटे बाद ही उसकी हत्या का मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस 27 अक्तूबर की रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। वारदात में शामिल रहा उसका साथी बलवीर 28 अक्तूबर की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ था। उससे पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। माना जा रहा है कि इन सुरागों के जरिए ही पुलिस उस तक पहुंच सकी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान उसके साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को पहली कामयाबी वारदात के 27 घंटे बाद 28 अक्तूबर की शाम को मिली थी। चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बदमाश बलवीर पकड़ा गया था। वह भी वारदात में शामिल था। उसने ही बताया था कि मुख्य आरोपी जितेंद्र है। इसके बाद से ही पुलिस ने जितेंद्र की तलाश तेज की थी। उसके सभी रिश्तेदारों के घर दबिश दी थी। उसके सभी परिचितों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए थे। जितेंद्र के ढेर हो जाने से मोबाइल लूट की घटना के 60 घंटे बाद पुलिस का आपरेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन




27 अक्तूबर
शाम साढ़े चार बजे वारदात हुई। एक घंटे बाद उसे पिलखुवा के जीएस मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर कर दिया गया।

रात 10 बजे गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सिर का आपरेशन किया गया।



28 अक्तूबर
शाम को साढ़े सात बजे सिकरोडा रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बदमाश बलवीर पकड़ा गया। उससे पूछताछ में अहम सुराग मिले।

रात में पुलिस ने दूसरे बदमाश जितेंद्र की तलाश में दबिश दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पूरे जिले में उसकी तलाश शुरू कर दी गई।



29 अक्तूबर
सुबह नौ बजे मसूरी थाना के प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाने में इंस्पेक्टर तनवीर आलम और पुनीत सिंह को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े सात बजे कीर्ति ने यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद रात में परिजन शव को हापुड़ ले गए।



30 अक्तूबर
सुबह चार बजे मसूरी में नहर पटरी पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गैंगस्टर जितेंद्र मारा गया। उसका साथी भाग निकला।

सुबह पांच बजे बेहद गमगीन माहौल नें गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर कीर्ति का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed