फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster fired at police who came to recover looted goods

Ghaziabad News: लूट का माल बरामद करने पहुंची पुलिस पर गैंगस्टर ने की फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gangster fired at police who came to recover looted goods
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम पुलिस ने कई मुकदमों में वांछित और गैंगस्टर दीपक कुमार निवासी मोरटा को बुधवार को गिरफ्तार किया। लूट का मॉल बरामद कराने के लिए गैंगस्टर पुलिस टीम को जीडीए गोलचक्कर पर ले गया। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की गिरफ्त से गैंगस्टर अचानक सड़क किनारे झाड़ियों में कूद गया और वहां रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। तमंचे से चली गोली पुलिस की गाड़ी के अगले शीशे में जा लगी। गाड़ी में सवार चालक सिपाही विनोद कुमार शर्मा बाल-बाल बचे। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घेराबंदी कर गिरफ्तार कर अस्पताल में आरोपी को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से गांव करनपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर निवासी दीपक कुमार (23) किराये के मकान में मोरटा में रहता है। चार सदस्यीय गिरोह का दीपक मुखिया है और अन्य सदस्यों को जोड़कर लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देता है। करीब चार माह पूर्व इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह लूट और चोरी का सामान जीडीए गोल चक्कर के नजदीक झाड़ियों में छिपा देता है। पुलिस टीम सामान बरामद कराने बदमाश को साथ ले गई। गोल चक्कर से प्राचीन हनुमान मंदिर वाली रोड पर दीपक अचानक कूदकर झाड़ियों की ओर चला गया। इन झाड़ियों से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस गाड़ी पैदल टीम के साथ-साथ चल रही थी। गैंगस्टर के तमंचे से चली गोली पुलिस गाड़ी के अगले शीशे में जा घुसी। जवाबी कार्रवाई में भागने का प्रयास कर रहे दीपक के पैर में पुलिस की गोली जा लगी।
विज्ञापन


डी-342 गिरोह का मुखिया है गैंगस्टर

स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के अनुसार दीपक डी-342 गैंग का लीडर है। इसके गिरोह में रविंद्र कुमार निवासी नई बस्ती नंदग्राम, विकास कुमार निवासी मुरादनगर और परवेज निवासी मधुबन- बापूधाम कालोनी हैं। इनमें से विकास डासना जेल में है और पकड़े गए दीपक को जेल भेजा जा रहा है। जबकि परवेज और विकास की तलाश की जा रही है। बताया कि दीपक के खिलाफ नंदग्राम और कविनगर छिनैती के एक-एक मुकदमे, मधुबन बापूधाम में चोरी के तीन, गैंगस्टर एक्ट और पुलिस से मुठभेड़ सहित सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed