फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster accused Mustakim's house worth Rs 38 lakhs confiscated

Ghaziabad News: गैंगस्टर के आरोपी मुस्तकीम का 38 लाख का मकान किया कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused Mustakim's house worth Rs 38 lakhs confiscated
बहादुरगढ़ पुलिस ने मेरठ में कुर्क किया गैंगस्टर के आरोपी का मकान। स्रोत पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर के आरोपी मुस्तकीम ऊर्फ आरिफ के करीब 38 लाख से अधिक कीमत के दो मंजिला मकान को कुर्क किया। मकान को कुर्क कराने के दौरान पुलिस ने मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मूल रूप से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी मुस्तकीम उर्फ आरिफ पिछले काफी समय से मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत 60 फुट रोड समर गार्डन में मकान बनाकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि मुस्तकीम अपने साथियों के साथ गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ के अलावा अन्य जनपदों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिंभावली थाने में गैंगस्टर के तहत रिपार्ट दर्ज की जा चुकी है, जिसकी जांच बहादुरगढ़ थाने से की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुस्तकीम की संपत्ति की जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान समर गार्डन स्थित उसके मकान की कीमत 38 लाख से अधिक पाई गई, जिसे कुर्क करने के की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। मंगलवार को मेरठ पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई कर मुनादी द्वारा लोगों को इसकी सूचना भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के साथियों की संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed