फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangajal plant closed... till Diwali People of Khoda will buy and drink water

Ghaziabad News: गंगाजल प्लांट बंद... दिवाली तक खरीदकर पानी पीयेंगे खोड़ा के लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Gangajal plant closed... till Diwali 

People of Khoda will buy and drink water
खोड़ा। गंगाजल प्लांट बंद होने से खोड़ा में पानी की समस्या विकराल हो गई है। दिवाली तक दस लाख की आबादी को टैंकर से मिलने वाला गंगाजल भी बंद हो गया है। गंगाजल बंद होने की स्थिति में खोड़ा नगर पालिका की ओर से लोगों को पानी उपलब्ध कराने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। लोग अब पूरी तरह से बाजार के बोतलबंद पानी पर निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन

खोड़ा में पानी की किल्लत पहले से ही थी। इनकी समस्या देखते हुए पूर्व सांसद की पहल पर गंगाजल प्लांट से टैंकर के जरिये पानी पहुंचाया जा रहा था। लोग टैंकर के गंगाजल को पीने के लिए भरकर रखते थे। स्थानीय निवासी सुखवीर सिंह का कहना है कि अब दिवाली तक गंगाजल का टैंकर भी नहीं आएगा। लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे लोगों के आर्थिक खर्च भी असर हो रहा है। लोग दिल्ली और नोएडा की सीमा पर जाकर बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। प्लांट बंद होने के बाद से सुबह उठते ही लोगों को बाहर से पानी खरीद कर लाने की चिंता रहती है।
विज्ञापन

खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन दीपक जोशी ने बताया कि पिछले छह साल से खोड़ा पाइपलाइन के माध्यम से गंगाजल की मांग की जा रही है। कई बार अधिकारी निरीक्षण करने के साथ बजट भी तैयार कर चुके हैं। वैसे पूरे साल ही लोग पानी की समस्या से जूझते रहते हैं लेकिन दशहरा से दिवाली तक लोगों की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। यहां निम्न आय वर्ग के लोग रहते हैं। त्योहार के समय इनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है। राष्ट्रपति से लेकर शासन प्रशासन तक गंगाजल की मांग की गई है। सभी जगह से केवल लोगों को आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चुनावी वादों के बावजूद गंगाजल लाइन बिछाने का नहीं शुरू हुआ काम
स्थानीय निवासी जगदीश का कहना है कि हर बार चुनाव में खोड़ा की जनता को गंगाजल देने वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई खोड़ा में गंगाजल लाने के लिए काम नहीं करता है। चुनाव हुए बीच पांच महीने हो गए हैं लेकिन खोड़ा में गंगाजल के लिए धरातल पर काम होता नहीं दिख रहा है।
वर्जन

गंगाजल पाइपलाइन बिछाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जल्द ही लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
- नवनीत गुप्ता, जेई, खोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed