{"_id":"674e1073528c2f9e340ed0d7","slug":"gang-used-to-get-abortion-done-by-pretending-to-be-daughter-during-fetal-sex-test-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-523550-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भ्रूण लिंग परीक्षण में बेटी बता गर्भपात भी कराता था गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भ्रूण लिंग परीक्षण में बेटी बता गर्भपात भी कराता था गिरोह
विज्ञापन
गाजियाबाद। लालकुआं में पकड़े गए भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के दलाल नाजिम और ममता से पूछताछ में अहम जानकारी पुलिस को मिली हैं। दोनों ने बताया कि वे ऐसी गर्भवती महिलाओं की तलाश में रहते थे जिनकी पहले से दो या तीन बेटी हों। उनका भ्रूण लिंग परीक्षण कराते थे। इसमें रिपोर्ट चाहे कुछ भी हो, लेकिन बेटी ही बताते थे। इसके बाद गर्भपात कराने के बदले भी रकम ऐंठते थे।
हापुड़ के सिंभावली निवासी नाजिम और गाजियाबाद के शांतिनगर की ममता को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया। इस केस में मानसरोवर पार्क स्थित शिवा अस्पताल की संचालक सोनी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूछताछ ममता और नाजिम ने बताया कि वे भ्रूण लिंग परीक्षण के 20 से 35 हजार और गर्भपात के 15 से 20 हजार रुपये लेते थे।
ममता ने बताया कि वह गर्भवती महिला की तलाश करती है। इसके बदले उसे ढाई हजार रुपये मिलते हैं। गर्भपात कराने पर चार हजार रुपये मिलते हैं। इसी तरह नाजिम का हिस्सा भी तय था। ममता ने बताया कि वह 24 महिलाओं को भ्रूण लिंग परीक्षण करा चुकी है। इनमें से आधे से ज्यादा ने गर्भपात भी कराया। ये सभी महिलाएं हरियाणा के झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद क्षेत्र की थीं।
विज्ञापन
किराये पर ली थी अल्ट्रासाउंड मशीन
ममता और नाजिम ने पुलिस को बताया कि कई अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन किराए पर ले रखी है। इसी मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करते हैं। यह मशीन दिल्ली से 80 हजार रुपये प्रति माह के किराए पर मिलती है। ममता ने बताया कि कई अस्पतालों ने तो पोर्टेबल मशीन खरीद रखी है जो चीन निर्मित है। इस मशीन से वैन में बैठकर भी अल्ट्रासाउंड कर दिया जाता है। लोनी में इस तरह की मशीनें चल रही हैं।
कस रहा शिकंजा
24 जून: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा, महिला सहित तीन गिरफ्तार।
21 जून: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार, एक फरार।
31 मई : लोनी में लिंग परीक्षण करते हुए शाहदरा निवासी कपिल, देवेंद्र और सुमित्रा को गिरफ्तार किया गया।
27 मई : महरौली में छापा मारकर किया गिरफ्तार।
17 मई : घिटौरा के प्रधान नर्सिंग होम में पोर्टेबल मशीन से जांच होती थी। सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
16 मई : गनौली गांव में छापा मारकर अवैध नर्सिंग होम किया सील।
14 मई : लोनी में छापा मारकर दो लोगों को किया गिरफ्तार।
13 मई : भ्रूण लिंग परीक्षण करते नंदग्राम में दो गिरफ्तार।
12 मई : लोनी के बलराम नगर में बिना रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड जांच करने पर मशीन सील।
09 मई: लोनी में छापा मारकर दो गिरफ्तार।
बयान
लिंग परीक्षण कराने वाली महिला ने पूछताछ में बताया कि वह कमीशन पर गर्भपात भी कराती थी। दो से पांच हजार रुपये कमीशन पर महिलाओं को खोजकर अस्पताल में लाती थी। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, फरार दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - लिपि नागायच, एसीपी वेव सिटी