फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang rape of a girl on the pretext of getting her a job, three including her friend arrested

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of a girl on the pretext of getting her a job, three including her friend arrested
कौशांबी। पुलिस ने एक स्पा सेंटर में युवती की नौकरी लगवाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसकी सहेली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस तीनों को काफी दिनों से तलाश रही थी।
विज्ञापन


लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक मॉल में युवती की जान-पहचान दूसरी युवती से हुई थी। दोनों में बातचीत के दौरान नौकरी लगवाने की चर्चा हुई। सहेली ने उसे एक स्पा सेंटर में रिसेप्शन पर नौकरी के लिए नवंबर महीने में कौशांबी बुलाया था। वहां से दोनों एक शॉपिंग सेंटर के स्पा सेंटर में पहुंची। आरोप है कि कुछ दिनों बाद सहेली ने दो युवकों की मदद से साजिश रची थी। सुभाष उर्फ राज चौधरी निवासी डासना गेट व सोनू कुमार निवासी न्यायखंड इंदिरापुरम दोनों स्पा सेंटर पहुंचे तो सहेली ने युवती को रिसेप्शन से हटाकर अंदर भेज दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गेट बंद करके उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वह मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सहेली और दो आरोपियों को वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed