फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang misdeed of 14 year old child, one accused arrested

नाबालिग संग हैवानियत: हाथ पकड़े, मुंह में कपड़ा भर दिया... 14 साल के बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म, वीडियो बनाई

Thu, 16 Jan 2025 09:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि चांदू ने उनके बेटे का हाथ पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा भर दिया। इसके बाद उनके बेटे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में दीपक ने चांदू का साथ दिया। घटना की वीडियो भी बनाई।

विज्ञापन
Gang misdeed of 14 year old child, one accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 14 साल के किशोर के साथ दो लोगों द्वारा कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। 

विज्ञापन


बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनका बीपी लो हो गया था। उन्होंने अपने 14 साल के बेटे (कक्षा 6 का छात्र) को घर के पास क्लीनिक से बीपी नापने की मशीन मंगाने के लिए भेजा। उनका बेटा क्लीनिक पर मशीन लेने गया। महिला का आरोप है कि क्लीनिक पर संचालक दीपक और क्लीनिक के सामने मेडिकल स्टोर चलाने वाले चांदु थे। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि चांदू ने उनके बेटे का हाथ पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा भर दिया। इसके बाद उनके बेटे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में दीपक ने चांदू का साथ दिया। घटना की वीडियो भी बनाई। उनके बेटे को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ कहा तो वीडियो को वायरल कर देंगे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed