फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganesh in the hospital to donate blood today

आज गणेश अस्पताल में करें रक्तदान

Sat, 05 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ganesh in the hospital to donate blood today
रक्तदान करके बने महादानी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान के तहत रविवार को गणेश अस्पताल नेहरूनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गाजियाबाद ब्लड बैंक और आरएसएस, बजरंग दल के सहयोग से लगने वाले इस कैंप में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम का भी सहयोग रहेगा। रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।ये हैं महादानीलोनी के डॉ. राकेश कुमार रक्तदान को सबसे बड़ा दान समझते हैं। उन्होंने अभी तक 35 बार रक्तदान किया है। डॉ. राकेश ने 18 साल कीउम्र में अपने दोस्त की मां के लिए ब्लड डोनेट किया था। दोस्त की मां कैंसर पीड़ित थीं और उन्हें ब्लड की सख्त जरूरत थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका ब्लड ग्रुप रेयर ग्रुप ए निगेटिव है। इसलिए जरूरत के समय जहां भी बुलाया जाता है, वह ब्लड देने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कॉल पर एक बार फोर्टिस अस्पताल ओखला में पाकिस्तान के एक बच्चे को ब्लड की जरूरत थी, उसको भी ब्लड दिया था और उसके बाद सऊदी अरब की एक महिला को भी ब्लड दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब घर में उनके छोटे भाई राजकुमार ने भी 23 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। दोनों भाइयों का नाम एमएमजी के ब्लड बैंक में रेगुलर डोनर के रूप में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed