फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gandgi se pareshani

गंदगी और बदबू से परेशान हो रहे वसुंधरावासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
gandgi se pareshani
\n\nगंदगी और बदबू से परेशान हो रहे वसुंधरावासी\n\n- नगर निगम में नहीं हो रही कोई सुनवाई\n\n- वसुंधरा में कूड़े की वजह से संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वसुंधरा वासी कूड़े के ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध से काफी परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह में लगातार लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर निगम के ढुलमुल रवैये को लेकर परेशान लोग अब लॉक डाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपनी इस मांग के लिए सड़क पर उतर कर जिला प्रशासन की आंखें खोल सकें।\n\nवसुंधरा सेक्टर-8 में लगातार कूड़े का ढेर जमा होता जा रहा है। नगर निगम यहां से कूड़े का निस्तारण नहीं कर रहा जिसकी वजह से आस-पास की सोसायटियों में बंदबू फैलने लगी है। लोगों का कहना है कि जल्द से ही यहां से कूड़े का निस्तारण न हुआ तो आने वाले समय में गंदगी की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। यहां से कूड़ा हटाने को लेकर लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करने की मुहिम शुरू कर दी है। बता दें कि वसुंधरा में नगर निगम की ओर से कूड़ेे का निस्तारण करने को कोई सुनिश्चित व्यवस्था नहीं की गई है। जिसकी वजह से वसुंधरा की अधिकतर सोसायटियों का कूड़ा अस्थायी तौर पर मीहिर भोज चौक के पास खाली जमीन पर निस्तारित की जाती है। लंबे समय से इस जमीन पर कूड़ा डालने की वजह से अब आस-पास की सोसायटियों तक कूड़े की दुर्गंध पहुंचने लगी है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। इस खाली प्लॉट के आस-पास करीब आठ-दस सोसायटी हैं जहां के लोग इस गंदगी और बदबू से परेशान हैं। अब सबने सीएम पोर्टल पर सीधे शिकायत करनी शुरू कर दी है।\n\nइनसेट\n\nक्या बोले अधिकारी\n\nवर्तमान में नगर निगम के कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, ऐसे में यहां से कूड़ा उठवाने में देरी हो रही है। जल्द ही यहां से कूड़ेे निस्तारण किया जाएगा। सुनील राय, वसुंधरा जोनल अधिकारी\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed