फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganapati festival painted city

गणपति महोत्सव के रंग में रंगा शहर

Tue, 06 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ganapati festival painted city
गणेश - फोटो : demo pic

शहर में सोमवार से गणपति महोत्सव की धूम रही। विभिन्न मंदिर और पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। कहीं पंचमुखी गणपति की मूर्ति की स्थापना हुई है तो कहीं चीनी के गणेशजी की मूर्ति बनाई गई है। शहर में कहीं तीन दिवसीय महोत्सव तो कहीं 11 दिवसीय गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


दूधेश्वरनाथ मंदिर में पंचमुखी गणपति की स्थापना

सिद्धपीठ श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार से भव्य तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर में इस बार पंचमुखी गणपति के मूर्ति की स्थापना हुई है। लड्डू महोत्सव के पहले दिन चंद्रास्वामी मंदिर पहुंचे और गणपति की पूजा की। सुबह 11 बजे महंत नारायण गिरि और वेद विद्यापीठ के आचार्य और छात्रों के साथ मूर्ति की स्थापना हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर धर्मपाल गर्ग और शहर विधायक सुरेश बंसल मौजूद रहे। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि मंदिर में गणपति महोत्सव के दौरान 51000 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा और रोजाना दूर्बा सहस्त्रनाम का जाप होगा। सात सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा, जिसमें भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में गणेश जी का डोला, बैंड बाजा विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल रहेंगी। इस मौके पर शृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गणेश महोत्सव समिति का तीन दिवसीय भव्य गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महंत संदीपन शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ मूर्ति स्थापना की।

इसके बाद शाम को अलीगढ़ की भजन गायिका सिमरन समानिया और करनाल से हरि सिंह ने भजन प्रस्तुत किए। हम सब गाते हैं तेरी वंदना... गजानना श्री गजानना... गणपति गौरी जी के नंदन आदि भजनों से आपका भवन गूंज उठा। आईएएस संतोष यादव ने महोत्सव का उद्घाटन किया। 

समिति के अध्यक्ष एसएन अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय में रोजाना  शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक विभिन्न स्थानों के भजन गायक आकर्षक झांकियों के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा शाम तीन बजे से पांच बजे तक महिलाओं और बच्चों के विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल, राकेश कुमार मित्तल, एस के अग्रवाल, मोनिका मित्तल, राकेश छारिया,  ललित जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

किराना मंडी में बने चीनी के गणपति
किराना मंडी में इको फ्रेंडली गणेशजी की मूर्ति बनाई गई है। किराना कमेटी कार्यालय में चीनी से बने ढाई फीट की गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। किराना मंडी में सोमवार से 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंडी के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से इस बार इको फ्रेंडली मूर्तियां बनाई गई हैं।

इसमें गिरीश कुमार मिश्री वाले का विशेष सहयोग रहा है। इस मूर्ति को युवाओं ने 60 किलोग्राम चीनी और खाद्य रंगों से बनाया है। 11 सितंबर को मूर्ति विसर्जन और भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से अंकित कुमार, अशोक शर्मा, अंकुर जैन, प्रदीप गुप्ता, सौरभ जैन, अजय जैन, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

परिवर्तन स्कूल में मना गणेश चतुर्थी
परिवर्तन विद्यालय राजनगर एक्सटेंशन में बच्चों ने गणेश चतुर्थी मनाई। इस उत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय में एक गतिविधि आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत सभी छात्रों ने मिट्टी से गणेश की आकर्षक गणेश प्रतिमाएं बनाई। छात्र- छात्राओं द्वारा निर्मित प्रतिमाओं विद्यालय प्रांगण में स्थापित किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

। नगर में जगह-जगह सोमवार से गणेश पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सवों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मोदीनगर में हाईवे से सटे हरमुखपुरी कालोनी में हर वर्ष की भांति गणेश पूजा महोत्सव शुरू हुआ। देवेंद्रपुरी क्लब के पास लगने वाला गणेश पूजा महोत्सव मेला पूजा अर्चना के बाद शुरू हो गया है।


वहीं सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में देवेंद्र शास्त्री के आश्रम में पूजा कर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। सभासद दीपक वत्स ने 1001 लड्डुओं का भोग लगाया। विशाखा वत्स, निखिल, वासु, हनी, महावीर, सतीश, महीपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed