फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   G20: As soon as the guests left, the roadside became as dirty as before.

जी 20 : मेहमानों के जाते ही सड़क किनारे लगी पहले की तरह गंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
G20: As soon as the guests left, the roadside became as dirty as before.
साहिबाबाद। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हिंडन एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों के उतरने की सूचना पर एयरपोर्ट मार्ग से लेकर यूपी गेट और एलिवेटेड रोड पर चौबीस घंटे सफाई होती रही। यहां तक कि आस-पास की कालोनियों को भी साफ कर दिया गया और सड़क किनारे के धूल तक उठा लिए गए। अब सम्मेलन खत्म होते ही सफाई व्यवस्था फिर से चरमराने लगी है।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर साफ-सफाई न होने की वजह से सड़क किनारे पानी निकलने के होल में मिट्टी भर गई है। वहीं एयरपोर्ट रोड किनारे स्थित शालीमार गार्डन में भी जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है। दयानंद पार्क के मुख्य गेट पर ही कूड़े का अंबार लग गया है। स्थानीय निवासी संजीव झा का कहना है कि पिछले सप्ताह लगातार सड़क पर सुबह शाम झाड़ू लग रहा था, जबकि पिछले तीन दिनों से यहां सफाई नहीं हुई है। आलम यह है कि नगर निगम के ही कर्मचारी पार्क के पास कूड़ा डालने लगे हैं।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड से गायब होने लगे गमले
विदेशी मेहमानों के स्वागत में एलिवेटेड रोड किनारे लगाए गए गमले तीन दिन में ही कम होने लगे हैं। पूरे रोड पर करीब चार हजार गमले नगर निगम की ओर से लगाए गए थे। प्रत्येक गमले एक-एक फीट की दूरी पर रखे गए थे। अब यहां कई जगह दो से तीन फीट के बीच कोई गमला नहीं है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह का कहना है कि एलिवेटेड रोड पर करीब चार हजार गमले रखे गए थे। हमें भी सूचना मिली है कि गमले कम हो गए हैं। विभाग अब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देख कर गमले चोरी होने की जांच की जाएगी। उद्यान प्रभारी ने कहा कि अभी गमलों को लगे रहने दिया जाएगा, इसे हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। गमले चोरी होने की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed