फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fund received three months ago, work has not started

Ghaziabad News: तीन महीने पहले मिली धनराशि, काम नहीं हुआ शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Fund received three months ago, work has not started
वंदना श्यारौलिया
विज्ञापन

गाजियाबाद। पीएम श्री योजना के तहत पहले चरण में जिले से चयनित चार स्कूलों के लिए शासन से 15.10 लाख रुपए का बजट जारी किया गया। बजट फरवरी में जारी हुआ था, जिससे 25 दिन के भीतर स्कूलों में निर्धारित कार्य पूरा कराना था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी किसी स्कूल में कार्य शुरू तक नहीं किया गया है।

जिला समन्वयक निर्माण विश्वास गौतम ने बताया कि तीन परिषदीय स्कूलों के लिए बजट आया था। जिसमें से दो स्कूलों को धनराशि दे दी गई थी। तकनीकी समस्या होने के कारण एक स्कूल में धनराशि नहीं पहुंच पाई थी। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्माण कार्य कराने के लिए बोला गया था। लेकिन उन्होंने अभी तक काम नहीं कराया। चयनित स्कूलों में अलग अलग कार्य कराए जाएंगे। पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, बालवाटिका, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सुविधाएं दी जाएंगी। पीएम श्री में चयनित विद्यालय कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर सैंथली की इंचार्ज अलका परिहार का कहना है कि मजदूर न मिलने की वजह से कार्य नहीं हो पाए हैं। गर्मियों की छुट्टियों में वह स्कूल में कार्य कराएंगी।
विज्ञापन

---------

दूसरी किश्त में मिलेगा 45.31 लाख रुपए का बजट :
जिला समन्वयक निर्माण विश्वास गौतम ने बताया कि जिले से चयनित चारों स्कूलों में विकास कार्यों के लिए 60.42 लाख का कुल बजट दिया जाएगा। पहली किश्त में एक चौथाई धनराशि दी गई है। दूसरी किश्त में बाकी बची हुई धनराशि 45.31 लाख एक साथ दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल बजट में स्कूलों में नौ लाख रुपये अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए हैं। इसके साथ दिव्यांग सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये और बालवाटिका के निर्माण के लिए 15.34 लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
पहले चरण में पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालय :
- प्राथमिक विद्यालय कुशलिया
- कंपोजिट विद्यालय मीरपुर हिंदु
- कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर सैंथली
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कलछीना
--------
दूसरे चरण में पीएम श्री में आए सात विद्यालय:
जिले से पीएम श्री योजना के तहत दूसरे चरण में सात स्कूलों को चयनित किया गया है। जिसमें छह परिषदीय विद्यालयों के साथ एक माध्यमिक विद्यालय है। चयनित विद्यालयों में राजकीय इंटर कॉलेज, नंदग्राम, कंपोजिट विद्यालय सारा भोजपुर, कंपोजिट स्कूल मोरटी रजापुर, प्राथमिक विद्यालय कविनगर, कंपोजिट स्कूल सुहाना मुरादनगर, प्राथमिक विद्यालय उखलार्सी मुरादनगर और कंपोजिट विद्यालय बागराणप लोनी शामिल हैं। इन स्कूलों में होने वाले कार्यों के लिए शासन ने विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

--------

चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण स्कूलों में कार्य नहीं कराए गए। स्कूल के प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द कार्य कराने के लिए बोला जाएगा। जल्द ही स्कूलों में कार्य कराए जाएंगे।
- ओपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed