फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Full dress code implemented for children in all schools

Ghaziabad News: सभी स्कूलों में बच्चों के लिए फुल ड्रेस कोड लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Full dress code implemented for children in all schools
गाजियाबाद। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने स्कूलों में फुल ड्रेस कोड लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों से बचाव के लिए जिले के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक, सीबीएससीई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, मदरसा बोर्ड और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों के बच्चे के लिए फुल ड्रेस कोड लागू किया है। बच्चे फुल बाजू की शर्ट और पैंट, बालिकाओं के लिए पूरे हाथ और पैर ढकने वाली ड्रेस पहनकर आना निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि फुट ड्रेस के कारण अगर कोई बच्चा स्कूल की निर्धारित ड्रेस के अलावा भी कोई कपड़ा पहनकर आता है तो उसे एक माह तक किसी प्रकार का दंड नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में इस आदेश का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed