फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From which all our lazy ...

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...

Sat, 28 Jan 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
From which all our lazy ...
सिल्वर लाइन स्कूल - फोटो : अमर उजाला
शहर के  स्कूलों में धूमधाम से गणतंत्र महोत्सव मनाया गया। ध्वजारोहण के  साथ ही स्कूलों में सांस्कृतिक और खेलकूद के कार्यक्रम हुए। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुभाष जैन और डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. माला कपूर ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूह गान ‘सारे जहां से अच्छा’ व ‘वंदेमातरम’ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने ‘चक दे इंडिया’ थीम पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल सीनियर सेकेंड्री ब्रांच डा. मंगला वैद, कविता सरना एवं रेनू चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में गणतंत्र महोत्सव के साथ ही वार्षिक खेल महोत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशिका कृष्णा यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि कर्नल विशाल अहलावत और रूप सिंह नागर का स्वागत बच्चों ने मार्च पास्ट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को चार लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल डा. मिलन यादव, स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर वरुण यादव के साथ ही समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विधान पब्लिक स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन कालूराम ने ध्वजारोहण करके की। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक उमेश के साथ ही समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। 

श्रीठाकुरद्वार बालिका विद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा व अन्य सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

न्यू एरा स्कूल में स्कूल के चेयरमैन राजीव मलिक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्यू एरा स्कूल में प्रिंसिपल अंजू शर्मा के नेतृत्व में गणतंत्र महोत्सव मना। इसके साथ ही जेकेजी स्कूल, आरडी मेमोरियल स्कूल, सुशीला इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल, धर्मा पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल स्कूल, आईपीएस, रेडिएंट  स्कूल में गणतंत्र महोत्सव की छठा बिखरी।

इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन, क्रासिंग्स रिपब्लिक, बीईएल एंकलेव आदि कई आरडब्ल्यूए फेडरेशन और सोसायटी में सामूहिक तौर पर गणतंत्र महोत्सव मनाया गया।  सीएमओ कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ और सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


 आनंद सेवा समिति ने भी प्रताप विहार में गणतंत्र दिवस को मनाया जिसमें मिर्जापुर गांव के सैकड़ों बच्चे शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से ममता सिंह मौजूद रहीं। कविनगर बी ब्लॉक कल्याण समिति ने बी ब्लॉक पार्क में एक हेल्थ कैंप लगाकर गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इस मौके पर देशभक्ति गीत भी गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed