फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friends killed a teenager for commenting on his girlfriend photo

छोले भटूरे खिलाकर हत्या: गर्लफ्रेंड की फोटो पर कमेंट करता था रिहान, दोस्तों ने पेट भरने के बाद घोंपे चाकू

Fri, 25 Jul 2025 10:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर वसीम, साहिल उर्फ टूल्ली निवासी श्रीराम कॉलोनी खजूरी दिल्ली और रिहान उर्फ पंडत निवासी कासिम विहार कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Friends killed a teenager for commenting on his girlfriend photo
तीनों ने मिलकर कर दिया दोस्ता का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर महिला मित्र के फोटो पर कमेंट और लाइक करने पर तीन दोस्तों ने 17 साल के किशोर की यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी के इलायचीपुर गांव के जंगल में चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों दोस्तों को कासिम विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया हैं। महिला मित्र के फोटो पर कमेंट करने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन

रिहान के शरीर पर चाकू से किए गए थे कई वार
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इलायचीपुर गांव के जंगल में मंगलवार शाम श्रीराम राजीव विहार दिल्ली गली नंबर-9 डी ब्लॉक निवासी रिहान (17) का शव मिला था। परिजन भी तलाश करते हुए लोनी पहुंचे थे। रिहान के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। परिजनों ने रिहान के तीन दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगा ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मित्र की फोटो पर कमेंट कर रहा था रिहान
पुलिस ने तहरीर के आधार पर वसीम, साहिल उर्फ टूल्ली निवासी श्रीराम कॉलोनी खजूरी दिल्ली और रिहान उर्फ पंडत निवासी कासिम विहार कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर रिहान नई-नई स्टोरी पोस्ट कर रहा था। साथ ही उनकी व महिला मित्र के फोटो वीडियो पर कमेंट करता था। 

विज्ञापन

दोनों में हो गया था समझौता
कुछ दिनों पहले वसीम का रिहान से इस बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। जिसमें रिहान ने वसीम की काफी बेइज्जती करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। साथी दोस्तों के समझाने पर वसीम ने उससे समझौता कर लिया था। इसके बाद भी रिहान फोटो पर कमेंट और पोस्ट पोस्ट कर रहा था। जिसके बाद तीनों दोस्तों ने उसकी हत्या करने की षड्यंत्र रचा।

छोले भटूरे खिलाने के बाद चाकू गोदकर ली जान
रिहान के नहीं मानने पर वसीम और साहिल ने रिहान को घर से घूमाने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह रिहान को लोनी के इलायचीपुर गांव लेकर आए थे। यहां रिहान उर्फ पंडत कासिम विहार में तीनों से मिला। चारों ने मिलकर पहले ठेले पर छोले भटूरे खाए। इसके बाद तीनों रिहान को इलायचीपुर गांव के जंगल में लेकर आए। यहां साहिल ने रिहान को पीछे से पकड़ लिया। वसीम ने चाकू और रिहान उर्फ पंडत ने छूरी से ताबड़तोड रिहान पर कई वार कर दिए। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान गाड़ी को अपनी ओर आता देख साहिल के हाथ से छूरी घटना स्थल पर गिर गई। मौके से भागते समय कुछ दूरी पर जाकर वसीम ने चाकू को कीकर के पेड़ के नीचे छिपा दिया।

पिता करते हैं दुबई में काम
रिहान के पिता सगीर सऊदी अरब में गाड़ी मैकेनिक हैं। परिवार में मां रेशमा और चार भाई-बहन हैं। रिहान ने पढ़ाई छोड़ दी थी। अब वह एसी मैकेनिक का काम सीख रहा था। रिहान घर में सबसे बड़ा बेटा था। रिहान 10वीं तक पढ़ा था। रिहान की हत्या के बाद परिवार में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता भी सउदी से भारत वापस आए। बेटे का शव देखकर वह बेहोश हो गए। पिता सगीर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed