{"_id":"65d10f5320a169e41d0ce694","slug":"friend-was-murdered-by-hitting-him-with-a-brick-for-abusing-him-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106560-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाली-गलौज करने पर ईंट से कूंचकर की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाली-गलौज करने पर ईंट से कूंचकर की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
साहिबाबाद। खजूरी पार्क में 15 फरवरी को ईंट से चेहरा कूंचकर रजनीश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में रजनीश के दोस्त साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना से पहले साहिल ने रजनीश और एक अन्य दोस्त के साथ बैठकर शराब पी थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि रजनीश ने उसके घर से 50 मीटर दूर पार्क में गाली-गलौज व झगड़ा किया था। तभी उसने ईंट व पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी।
एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि खजूरी पार्क में लहूलुहान हालत में मिले युवक की पहचान जनकपुरी के रविंद्र कुमार ने अपने भाई रजनीश के रूप में की थी। टीम ने घटनास्थल पर जांच में पार्क के चारों तरफ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली तो उसमें रजनीश के साथ एक युवक आता नजर आया। टीम ने फुटेज से आरोपी की पहचान साहिल पुत्र विनोद कुमार प्रजापति निवासी जनकपुरी के रूप में की। शुक्रवार रात टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि वह पाइप मार्केट में मंगल ट्यूब नामक फैक्टरी में काम करता है और रजनीश को एक महीने से जानता है।
14 फरवरी की शाम को फैक्टरी से निकलकर रजनीश के साथ काॅलोनी में ठेके पर शराब खरीदने गया था। इसके बाद दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी फिर घर जाने के दौरान रास्ते में टनटन उर्फ चिंटू आता मिल गया। तीनों ने दोबारा ठेके से शराब खरीदी और रजनीश के कमरे पर बैठकर पी। जब रजनीश ज्यादा नशे में हो गया तो वह साहिल को साथ चलकर घर छोड़ने की जिद करने लगा। टनटन शराब पीकर अपने घर चला गया जबकि वह दोनों गिरते-पड़ते जनकपुरी में पहुंचे। वहां दोनों खजूरी पार्क में पहुंचे तो घर छोड़ने की बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान रजनीश ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। इससे वह भड़क गया। उसने निर्माणाधीन पानी की टंकी के नीचे से ईंट उठाकर रजनीश के चेहरे पर मार दिया।
विज्ञापन
सात घंटे तक पार्क में पड़ा रहा शव
साहिबाबाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और तत्परता का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि घटनाक्रम को आरोपी साहिल ने बुधवार रात करीब 12 बजे अंजाम दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक खून से लथपथ शव पड़ा रहा और पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इतना ही नहीं,घटनास्थल पर पानी की टंकी का निर्माण करने वाले कर्मचारी टीनशेड में थे और पार्क में दूसरी तरफ सुबह आठ बजे तक धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। इसमें काफी लोग मौजूद थे लेकिन वहां पुलिस ने रात में गश्त की और न लाेगों ने कोई सूचना दी।
खून से सने कपड़े धोकर सुबह चला गया फैक्टरी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के दौरान उसके कपड़े खून से सन गए थे। वह घटनास्थल 50 मीटर दूर स्थित घर पहुंचा और रात में ही कपड़े धोकर खून साफ कर दिया। इसका पता परिवार के किसी सदस्य को नहीं चला। अगले दिन वह पाइप मार्केट स्थिति फैक्टरी पर काम करने चला गया और देर शाम लौटने पर वह घर में छुप गया।