{"_id":"641ca51e1eb21724d804c0a7","slug":"friend-had-murdered-in-the-greed-of-money-ghaziabad-news-c-30-1-60135-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पैसो के लालच में दोस्त ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पैसो के लालच में दोस्त ने की थी हत्या
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के फार्महाउस में युवक को गोली मारकर हिंडन नदी में फेंकने के मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव हिंडन नदी से बरामद हो गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। भूरा की हत्या ब्याज के रुपये, पार्किंग विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने जल्द वारदात से पर्दाफाश करने का दावा किया है।
पुलिस को बुधवार दोपहर पप्पन ने तीन लोगों द्वारा उसके दोस्त भूरा की गोली मार कर हत्या करने और शव को मुरादनगर नहर में फेंकने की सूचना दी गई थी। सूचना के बाद से पुलिस एनडीआरएफ की मदद से भूरा के शव की गंगनहर नहर में तलाश कर रही थी। शव मुरादनगर स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल के नीचे रेवड़ा-रेवड़ी गांव के पास हिंडन नदी से बरामद हो गया है।
शव को आरोपी कार से रेवड़ा-रेवडी गांव लेकर गए थे। मृतक के परिजनों ने मुकेश, मुकुल और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मुरादनगर मिलक चाकरपुर निवासी भूरा क्रासिंग रिपब्लिक के दयाराम फार्म हाउस बराबर में पार्किंग में बने कमरे में अपने साथी पप्पन के साथ रहता था। पप्पन ने मुकेश द्वारा मंगलवार रात भूरा की गोली मारकर हत्या करने शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पप्पन की सूचना पर गंगनहर में शव की तलाश किया गया। बृहस्पतिवार सुबह पप्पन ने रास्ते में स्कूल व अन्य स्थान की जानकारी दी तो पुलिस उसे एक्सप्रेसवे पुल के नीचे रेवड़ा-रेवड़ी गांव के पास हिंडन नदी के पास लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने शव बरामद कर लिया। एसीपी का कहना है कि भूरा का शव बरामद होने के बाद उसके भाई गुड्डू की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
दो घंटे घुमाता रहा पप्पन :
भूरा का साथी पप्पन नशे में था। इस लिए वह पुलिस की सही नहीं बता सका कि आरोपियों ने भूरा का शव कहां फेंका है। वह पुलिस को 24 घंटे तक मुरादनगर नहर में टहलाता रहा। पुलिस मुरादनगर नहर में शव तलाशती रही। जिस कार में होंडा सिटी कार से भूरा का शव फेंका गया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। कार मालिक ने अपनी कार को पार्किंग में पार्क किया था। आरोपी उसकी कार को लॉक ठीक कराने के बहाने लेकर चले गए थे।
एक से पूछताछ जारी :
परिजनों ने मुकेश और मुकुल व अन्य एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ में जुटी है। वहीं, पुलिस ने पप्पन को क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि पप्पन ने चार- पांच दिन पूर्व ही भूरा के साथ रहना शुरू किया था।
पुलिस जांच में पता चला है कि भूरा ब्याज का काम करना था। उसने मुकेश को दो लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। समय से ब्याज न दे पाने पर भूरा ने उसकी पिटाई कर दी थी। मुकेश ने रुपये दे दिए थे लेकिन वह पिटाई का बदला लेना चाहता था। मुकेश असामाजिक गतिविधियों में लिप्त है। वह पार्किंग में अड्डा बनाना चाहता था। भूरा ने मना कर दिया था।