फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Frequent power outages plagued people throughout the day, and they also struggled with water supply issues.

Ghaziabad News: दिनभर ट्रिपिंग ने लोगों को किया परेशान, पानी को परेशान रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Frequent power outages plagued people throughout the day, and they also struggled with water supply issues.
गाजियाबाद। शहर में बिजली की कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। पूरे शहर में ट्रिपिंग के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि हर आधे से एक घंटे में पांच से सात मिनट के लिए बिजली गुल हो जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का दावा किया जा रहा लेकिन उसके बाद भी कटौती जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को राजेंद्र नगर सेक्टर तीन, सेक्टर दो, सेक्टर पांच और राधेश्याम पार्क के पास करीब दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं विक्रम एन्क्लेव को आने वाली 11 केवी की लाइन में खराबी आने के चलते कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार से अटौर और मोरटा से आने वाली लाइन में खराबी आने के कारण करीब दो से ढाई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहर में कैलाभट्ठा, पटेल नगर, नंदग्राम, घुकना, सिद्धार्थविहार, बम्हेटा, प्रताप विहार समेत अन्य कई इलाकों में दिनभर बिजली की आवाजाही का दौर जारी रहा। रमेश चौहान ने बताया कि रोजाना कई बार में दो से तीन घंटे की कटौती की जाती है। सुबह के समय बिजली की ट्रिपिंग की वजह से पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि फॉल्ट होने पर ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है। फॉल्ट की सूचना मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त करा आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं की समस्या के लिए खोले गए कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed