फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Free cancer screening and counseling in government hospitals

Ghaziabad News: सरकारी अस्पतालों में होगी कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग व काउंसिलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Free cancer screening and counseling in government hospitals
गाजियाबाद। श्री जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर अस्पताल और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर लोगों की कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग होगी। बुधवार को दुहाई स्थित श्री जगन्नाथ कैंसर हॉस्पिटल में मॉड्यूलर आईसीयू और निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन एमएस सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग की निदेशक तृप्ति गुप्ता और डिप्टी सीएमओ डॉ. दबी लाल ने किया। निदेशक ने अस्पताल को 13 बेड भेंट किया।
विज्ञापन

अस्पताल के चेयरमैन एमसी गर्ग ने बताया कि 2007 से गरीबों व असहाय मरीजों का निशुल्क इलाज हो रहा है। जिला स्तर पर भी एक पहल शुरू की जा रही है, जिससे गाजियाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़े। कैंसर का समय से उपचार कर मरीज की जान बचाई जा सके। डिप्टी सीएमओ डॉ. दवी लाल ने बताया कि जिला अस्पताल, प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर व ग्रामीण तथा शहरी आशा वर्करों के सहयोग से आवश्यक व जरूरत मंदों को निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम करने का शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर ऋषि कुमार गुप्ता, महासचिव अनिल कुमार गुप्ता, वित्त सचिव केके भटनागर, डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed