{"_id":"69163a9ecce874fbe70c8a2b","slug":"fraudsters-duped-a-person-of-rs-425-lakh-in-the-name-of-providing-a-loan-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12177-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर सवा चार लाख की ठगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर सवा चार लाख की ठगी की
विज्ञापन
लोनी। ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के राज सिटी कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति से करीब चार लाख 37 हजार रुपये ठग लिए। ठगी के बाद ठग फोन बंद कर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
राम नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्हें कुछ पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उन्हें लोन की जरूरत थी। उन्होंने निजी कंपनी में लोन के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि कंपनी से आए कर्मचारी ने बताया कि किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को कंपनी द्वारा एक प्रतिशत कमीशन लेकर तुरंत लोन उपलब्ध करा दिया जाता है। बातों में आकर उन्होंने एसबीआई और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के दो क्रेडिट कार्ड की जानकारी उपलब्ध करा दी। आरोप है कि व्यक्ति ने उनके कार्ड का प्रयोग कर चार लाख 37 हजार एक सौ एक रुपये कंपनी के खाते में जमा करा लिए। उसके बाद कर्मचारी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।