फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fraud

गाड़ी बेचने के नाम पर 1.15 लाख की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
fraud
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के एक शोरूम पर लोहियानगर निवासी एक व्यक्ति से कार बेचने के नाम पर एक लाख 15 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लिंकरोड थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गणेश सिंह लोहियानगर में रहते हैं। लिंकरोड थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि चार अगस्त को उन्हें लिंकरोड थाना क्षेत्र के एक शोरूम से कॉल आई। इस पर वह सेकेंड हैंड कार देखने के लिए चले गए। वहां एक युवक ने उन्हें कार की टेस्ट ड्राइव भी करा दी। कार पसंद आने पर उन्होंने पांच हजार रुपये बयाना दे दिया। आरोप है कि करीब दो घंटे उन्होंने एक लाख दस हजार रुपये भी युवक को दे दिया। बाकी रुपये कार नाम कराने के बाद देना तय हुआ। आरोप है कि इस संबंध में युवक उनका आधार कार्ड और रुपये लेकर अंदर गया। इसके कुछ देर बाद बाहर आकर आधार कार्ड उनका वापस कर रसीद लाने की बात कहकर अंदर चला गया। काफी देर तक जब युवक बाहर नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो युवक वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद लिंकरोड थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर  नितिन नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed