{"_id":"5ec7b99b8ebc3e905d3bc02b","slug":"fraud3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल इंजीनियर के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल इंजीनियर के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी सिविल इंजीनियर के खाते से शातिर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पेटीएम का केवाईसी कराने का झांसा देखकर ठग ने जानकारी ली थी। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वसुंधरा सेक्टर तीन में मनीष पवार परिवार के साथ रहते हैं। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पेटीएम का अधिकारी बताते हुए उनके खाते का केवाईसी कराने की बात कही। केवाईसी नहीं कराने पर खाता बंद होना बताया।शातिर ठग ने झांसे में लेकर खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद एक लिंक भेजा। पीडित ने देखा तो उनके क्रेडिट कार्ड से 60 हजार और डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपये कट गए। उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने पहुंची कर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन