फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud report against four including former District Panchayat member

Ghaziabad News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against four including former District Panchayat member
गाजियाबाद। डासना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य यासीन उर्फ सीनू, उसके बेटे अरशद समेत चार के खिलाफ वेवसिटी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर डासना के अबरार से मकान दिलाने के नाम पर 28.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डासना चार बिस्सा निवासी अबरार ने बताया कि सितंबर 2021 में उनकी मुलाकात पूर्व जिला पंचायत सदस्य यासीन उर्फ सीनू से हुई थी। उन्होंने यासीन से मकान का सौदा तय किया था। इसके बदले यासीन व उसके बेटे अरशद को उन्हाेंने 28.50 लाख रुपये दे दिए। बैनामे के लिए उन्होंने अबरार को एक माह का समय दिया था लेकिन 2021 बीतने के बाद भी उन्होंने बैनामा नहीं किया। बाद में उनको पता चला कि जो मकान उन्हें दिखाया गया था, वह किसी और का है। इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, जिसमें पूर्व विधायक से लेकर तमाम लोग आए, वहां भी उन्होंने रुपये लेने की बात कबूली, लेकिन बैनामा करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर वेव सिटी थाने में यासीन, उसके बेटे अरशद, मतिउर्रहमान, गुलजार के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कर ली गई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्लॉट के नाम पर 2.94 लाख की ठगी
मधूबन-बापूधाम क्षेत्र में दंपती से प्लॉट दिलाने के नाम पर 2.94 लाख की ठगी की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाने में गुलशन निवासी रईसपुर, योगेंद्र निवासी गुलधर व विकास समेत चार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नीलम ने बताया कि मधूबन-बापूधाम में 70 वर्ग गज प्लॉट का सौदा अप्रैल 2022 में 28 लाख रुपये में तय हुआ था। पेशगी के तौर पर उन्होंने 2.94 लाख रुपये गुलशन, योगेंद्र दे दिए। शेष रकम बैनामे पर देने की बात तय हुई। कई बार तारीख निकलने के बाद भी आरोपियों ने न तो बैनामा किया और न ही उनकी रकम वापस की। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मैनेजर के खिलाफ गबन का केस दर्ज
विजयनगर में पंखा फैक्टरी के मैनेजर सुरजीत के खिलाफ मालिक शरद कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुरजीत कुमार ने मालिक को बिना बताए 11.86 लाख रुपये का माल दुकानदारों को सप्लाई कर दिया और वहां से आई रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। मामले में उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने सुरजीत क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

लाखों के गहने हड़पने का आरोप

परिचित को सोने के गहने उधार देना युवती को महंगा पड़ गया। आरोप है कि महिला ने गहने लौटाने से इन्कार कर दिया। अब मामले में पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालकागढ़ी चौक निवासी हीरालाल ने बताया कि उनकी बेटी दीपांशी एक स्टूडियो पर नौकरी करती थीं। वहां उनकी मुलाकात छाया नाम की महिला से हुई थी। छाया ने उनकी बेटी से कहा कि उनको शादी में जाना है। इसलिए वह उनको कुछ गहने दे दें, जिनको वह शादी के बाद वापस कर देगी। आरोप है कि छाया ने गहनों का गबन कर लिया। गहनों की कीमत साढ़े तीन लाख से ज्यादा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed