{"_id":"65d51599fecf1224c8093e09","slug":"fraud-of-rs-585-lakh-from-doctor-in-the-name-of-giving-flat-fir-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-314313-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट देने के नाम पर चिकित्सक से 5.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट देने के नाम पर चिकित्सक से 5.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर डॉ. बृजपाल कुशवाहा से राकेश यादव और मनोज यादव ने 5.85 लाख रुपये हड़प लिए। डॉ. बृजपाल कुशवाहा बुलंदशहर में सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने उनसे रुपये वापस मांगे। इस दौरान आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।
डॉ. बृजपाल कुशवाहा का कहना है कि उन्हें बेटी के लिए एक प्रोपर्टी लेनी थी। इसके लिए उन्होंने आशोका प्रियांश बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक राकेश यादव से मुलाकात की। राकेश ने मनोज के माध्यम से बम्हैटा में दो फ्लैट दिखाए। उनके बीच 56 लाख रुपये में सौदा हुआ। इसके लिए उन्होंने 5.85 लाख रुपये दे दिए। 40 दिन में बैनामा करवाने का वादा किया गया था। जब समय पर बैनामा नहीं किया तो उन्होंने फ्लैट पर जाकर जानकारी की। वहां उन्हें पता चला कि आरोपियों का कोई फ्लैट ही नहीं है। इस बारे में बात करने पर उसने एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद रुपये मांगने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।