फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 57.12 lakh on the pretext of supplying raw material

Ghaziabad News: कच्चा माल आपूर्ति करने का झांसा देकर 57.12 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 57.12 lakh on the pretext of supplying raw material
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। मैसर्स कुंज फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि ने मैसर्स कान्हा एंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक और उनके दो प्रतिनिधियों पर 57.12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मैसर्स कान्हा एंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक और प्रतिनिधियों पर कच्चा माल आपूर्ति करने का झांसा देकर धनराशि हड़पने और कच्चा माल न देने का आरोप लगाकर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित नितिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी रेलवे, स्टील, तेल और बिजली संयंत्रों में उपयोग होने वाली वस्तुओं का उत्पादन करती है। तीन-चार साल से मैसर्स कान्हा एंटरप्राइजेज के मालिक रमा मित्तल, प्रतिनिधि राकेश मित्तल और अनुपम मित्तल कच्चा माल आपूर्ति करते हैं। 2023 में आरोपियों ने कच्चे माल पर छूट का ऑफर दिया और नकद भुगतान करने का झांसा दिया। इसके साथ ही कंपनी के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। आरोप है कि कच्चा माल देने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मैसर्स कुंज फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि नितिन कुमार अग्रवाल ने रमा मित्तल, राकेश मित्तल और अनुपम मित्तल के खिलाफ बीएनएस 318(4) धोखाधड़ी, 316(2) आपराधिक विश्वासघात, 338 दस्तावेजों की नकली प्रति बनाना, 336(3) धोखाधड़ी के मकसद से जालसाजी करना, 340(2) जाली दस्तावेज तैयार करना और 352 अपमान करना की धाराओं में कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed