फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling house

Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling house
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी कुलदीप कुमार गर्ग से लोहियानगर में रहने वाले दंपती ने मकान बेचने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि 50 लाख रुपये लेकर दंपती और उनके दो बेटों ने बैंक में बंधक मकान को मुक्त करा लिया। अब मकान बेचने और धनराशि लौटाने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोहन लाल स्ट्रीट देहली गेट निवासी कुलदीप गर्ग ने बताया कि उनकी मुलाकात अशोक वर्मा निवासी लोहियानगर से हुई। अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी के नाम एक मकान है और पंजाब नेशनल बैंक में बंधक है। बैंक मकान की नीलामी करके ऋण वसूल करेगा। अशोक ने कुलदीप को झांसा दिया कि वह उसकी पत्नी सोनी को मकान बेच देंगे। कुलदीप और आरोपी अशोक वर्मा व उनकी पत्नी बीना सोनी और बेटे अमित और अनूप सोनी के समक्ष मकान का सौदा एक करोड़ पांच लाख रुपये में हुआ। बताया कि पीड़ित कुलदीप गर्ग ने 21 अगस्त 2024 को 50 लाख रुपये दिए। पैसों से दंपती और उनके बेटों ने बैंक का ऋण चुका दिया। आरोप है कि मकान का बैनामा करने से अब आरोपी इनकार कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित कुलदीप गर्ग ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 318(4) धोखाधड़ी कर संपत्ति स्थनांतरित करना, 316(2) आपराधिक विश्वासघात और 351(2) सम्मान को ठेस पहुंचाना की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed