फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 23.60 lakh in the name of filling soil

Ghaziabad News: मिट्टी का भराव करने के नाम पर 23.60 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 23.60 lakh in the name of filling soil
गाजियाबाद। एक निर्माण कंपनी के निदेशक को जालसाज ने मिट्टी का भराव करने का झांसा देकर 23.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो जालसाज ने जान से मारने की धमकी दी है। मामले में निर्माण कंपनी के अधिकारी ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी मुलाकात सुनील जायसवाल नाम के व्यक्ति से 2022 में हुई थी। उसने बताया कि उसकी कंपनी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर मिट्टी भराव का काम करती है। उस पर भरोसा करके उन्होंने अपने साइट पर भी मिट्टी के काम का ठेका दे दिया। इसके बदले उसे कुछ रकम पहले दे दी लेकिन उसने काम शुरू नहीं किया। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने जल्द काम शुरू करने की बात कहकर उनसे 23.60 लाख रुपये ले लिए। काम शुरू नहीं करने पर उन्होंने दी हुई रकम मांगी तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि शिकायतकर्ता से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने लगाया 13.15 लाख का चूना
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने विजयनगर निवासी कविता ने लाइक और रिव्यू कर घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर 13.15 लाख रुपये ठग लिए। कविता ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। उसमें शेयर बाजार से जुड़ी बातें लिखी हुई थीं। मैसेज में दिए नंबर के माध्यम से ठगों ने उनसे संपर्क कर लाइक और रिव्यू करने की बात कही। उन्होंने शुरूआत में काम किया तो उनको 75 रुपये मिले। इसके बाद उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की बातों में आकर 13.15 लाख रुपये 17 बार में दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने संपर्क बंद कर दिया। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि रकम जिन खातों में ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed