फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of name of selling a flat

Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर 3.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of name of selling a flat
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर 3.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट मालिक ने एग्रीमेंट करने के बावजूद उसी फ्लैट को दूसरे खरीदार को बेचने का प्रयास किया। मामले में मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी प्रवीण कुमार ने वेव सिटी थाने में सूर्यकांत दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित प्रवीण कुमार के मुताबिक उनकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पैरास टिएरा सोसाइटी निवासी सूर्यकांत दीक्षित से हुई थी। दोनों के बीच वेव सिटी स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी के अर्बन होम्स प्रोजेक्ट में फ्लैट का सौदा साढ़े 18 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच लिखित एग्रीमेंट भी हुआ था। एग्रीमेंट के बाद उन्होंने अलग-अलग तिथियों में करीब 3.81 लाख रुपये दिए। भुगतान के बाद वह रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करते रहे। प्रवीण कुमार का का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि सूर्यकांत दीक्षित ने उसी फ्लैट को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने कई बार उससे संपर्क कर रजिस्ट्री कराने या फिर जमा की गई रकम वापस करने की मांग की लेकिन वह टालमटोल करता रहा। आरोप है कि तकादा करने पर उसने उनकी रकम वापस नहीं की। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed