फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 160 crores by giving substandard goods on fake bill to cement trader

Ghaziabad News: सीमेंट कारोबारी को फर्जी बिल पर घटिया माल देकर 160 करोड़ की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 160 crores by giving substandard goods on fake bill to cement trader
इंदिरापुरम। लीबिया में सीमेंट कारोबारी को फर्जी बिल पर घटिया माल देकर 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में इंदिरापुरम पुलिस ने कंपनी और उसके तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी ने 30 नवंबर 2021 को मामले में लिखित शिकायत दी थी लेकिन अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन

नई दिल्ली के रहने वाले सलील भट्टाचार्य का लीबिया में सीमेंट का कारोबार है। वहां उन्होंने सीमेंट के कई प्लांट लगा रखे हैं, जिनसे सीमेंट का उत्पादन किया जाता है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सीमेंट के कारोबार के लिए वह कच्चा माल और मशीन के कलपुर्जे भारत की दो कंपनियों से खरीदते हैं। यह करार सेमटेक कंपनी के संयुक्त निदेशक शैलेंद्र कुमार जैन, सुबोध कुमार जैन से कई वर्ष पहले हुआ था लेकिन दोनों ने रोबर्ट ग्रैहम सोलोमन व क्लास फाएडिगर के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की कंपनी के साथ बेइमानी से 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसका पता चलने पर कंपनी ने अपने स्तर से जांच कराई। जांच में दोनों ने अपनी गलती मान ली। इसके पहले 18 मार्च 2021 को कंपनी की इंटरनल जांच में सुबोध जैन, शैलेंद्र कुमार जैन और राबर्ट ग्रैहम ने शामिल होकर अपना पक्ष रखा लेेकिन क्लास फाएडिगर जांच में शामिल नहीं होकर आरोपों को मजबूत कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सुबोध और शैलेंद्र ने दो कंपनियां बना रखी हैं, जिनके नाम से फर्जी बिल बनाकर उनसे 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। फिलहाल कारोबारी ने मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए तत्कालीन एसएसपी, एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर इंदिरापुरम कोतवाली में शैलेंद्र कुमार जैन, सुबोध कुमार जैन, राबर्ट ग्रैहम सोलोमन व क्लास फाएडिगर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धारा में मुकदमा कराया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed