फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud: Firm in the name of lawyer Opened business worth Rs 23.5 crore

फर्जीवाड़ा : वकील के नाम पर फर्म खोल 23.5 करोड़ का किया व्यापार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud: Firm in the name of lawyer 

Opened business worth Rs 23.5 crore
गाजियाबाद/मसूरी। इंद्रगढ़ी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार के दस्तावेज चोरी कर फर्जी फर्म खोलकर शातिरों ने 23.5 करोड़ का व्यापार कर लिया। इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) भरने के लिए जब अधिवक्ता अपने सीए से मिले तो मामले का खुलासा हुआ। सीए ने अधिवक्ता को बताया कि उनके नाम पर किसी ने बैट्री का व्यापार किया हुआ है। मामले में अधिवक्ता ने मसूरी थाने में फर्म संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुनील कुमार गाजियाबाद कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में आइटीआर भरने के लिए सीए से मिले तो उन्होंने उनके पैन नंबर के आधार मोटा लेनदेन होने की बात बताई। इसकी छानबीन करने पर पता चला कि उनके नाम से दिल्ली के नारायणा स्थित जीएसटी कार्यालय में 27 अक्तूबर 2023 को फर्म खोली गई है। जिस पर बैट्री खरीदने-बेचने का कारोबार किया जा रहा था। जबकि, उन्होंने कोई भी फर्म नहीं खोली थी।
विज्ञापन

मार्च तक इस फर्म से करीब 23.5 करोड़ का कारोबार होने की बात सामने आई। इतना ही नहीं, मई में फर्म को बंद करने का ई-मेल भी ठगों ने जीएसटी विभाग को भेज दिया। अधिवक्ता पर अधिकारियों ने दो करोड़ की जीएसटी और करीब 40 करोड़ का इनकम टैक्स बकाये के रूप में बताया। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी शिकायत दी। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने आधार को एडिट करके और पैन नंबर उनका ही लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में खोला गया बैंक खाता
शातिरों ने फर्म का खाता एचडीएफसी बैंक की हैदराबाद शाखा में खोला था। इसके साथ ही फर्म संचालकों ने दिल्ली के सरोजनी नगर का पता भी फर्म में डाला है। जिसमें उन्हें वहां का निवासी बताया गया है। अधिवक्ता ने संदेह जताया है कि उनका पैन और आधार कार्ड चोरी कर यह काम किया है।

कोट
मामले की जांच कराई जा रही है। कुछ लोगों को इसमें चिन्हित किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नरेश कुमार, एसीपी मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed