{"_id":"6920c09877c36b5b8c05bf4f","slug":"fraud-54-lack-shahibabad-news-c-30-gbd1016-766257-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों से 54.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों से 54.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने सऊदी अरब में नौकरी करने वाले साहिबाबाद निवासी मनीष दूबे से शेयर ट्रेडिंग के फर्जी एप पर निवेश कराकर 30.50 लाख रुपये ठग लिये। इतना ही नहीं इंदिरापुरम के कारोबारी जतिन डैंग से साइबर ठगों ने घर बैठे काम का झांसा देकर गूगल पर टॉस्क रिव्यू करने के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने साइबर थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र की धनपत कॉलोनी स्थित टीचर्स एनक्लेव में रहने वाले मनीष दूबे के मुताबिक वह सऊदी अरब में एक कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात हैं। वर्तमान में वह साहिबाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नवीश सान्या नाम की लड़की की कॉल आई और लर्निंग हाईवे नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा।
सान्या ने भारत में 13वें संयुक्त निवेश कार्यक्रम की बातचीत शुरू की और इसका नेतृत्व करने वाले प्रो. वेल्लयन सुब्बैया से संपर्क कराया। कार्यक्रम सितंबर माह में चेन्नई और मुंबई में होने का दावा किया। साथ ही बताया कि चोला निवेश कंपनी इसका हिस्सा है। झांसा दिया कि टीम बल्क इन्वेस्टमेंट के जरिए मुनाफा दिलाने वाली कंपनियों में निवेश कराया जा रहा है। फाउंडेशनल स्टॉक्स, ओटीसी ट्रेड और आईपीओ आदि में 10 से 30 और सप्ताह में 300 प्रतिशत का मुनाफा होने का दावा किया गया।
विज्ञापन
छह अक्तूबर को उन्होंने एक फर्जी एप पर निवेश शुरू कराया। एक लाख से निवेश शुरू कराकर कभी स्कोर बढ़ाने तो कभी अधिक मुनाफे का लालच लेकर 30 लाख 50 हजार रुपये निवेश कराए। मात्र पांच दिनों में दोस्तों और भाइयों से धनराशि उधार लेकर ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। रुपये निकालने का प्रयास किया तो अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
......
55 हजार का मुनाफा देकर 24 लाख रुपये ठगे
ट्रांस हिंडन क्षेत्र की इंदिरापुरम स्थित अहिंसा खंड-द्वितीय निवासी जतिन डैंग के मुताबिक अनजान कॉलर ने उन्हें घर बैठे काम के बदले मोटी कमाई होने का झांसा देकर टेलीग्राम टॉस्क रिव्यू कराए। पूर्व में निशुल्क टॉस्क देकर उनके बैंक खाते में 55 हजार रुपये मुनाफा भेजा गया। अक्तूबर 2025 से प्रीपेड टॉस्क देकर टॉस्क पूर्ण कराए गए। इसके बाद एक नवंबर को कंपनी की वर्षगांठ होने का झांसा देकर न्यूनतम कार्य के 50 हजार स्लॉट खरीदने का दबाव बनाया गया।
वॉलेट में 14.36 लाख रुपये जमा होने पर उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया। ठगों ने धनराशि का 50 प्रतिशत शुल्क जमा करने को कहा। उन्होंने करीब सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद क्रेडिट स्कोर कम और छोटे भाई की आर्थिक सहायता व चैनल खरीदने का झांसा देकर लाखों रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बावजूद भी वह खाते से धनराशि नहीं निकाल पाए। पीड़ित ने बताया कि शातिरों ने कुल 24 लाख रुपये की ठगी की है।
वर्जन....
दोनों पीड़ितों के साथ साइबर ठगों ने 54.50 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। दोनों पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
-पीयूष कुमार सिंह, एडीसीपी अपराध।