फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four-wheeler theft gang busted; police arrest two thieves

गाजियाबाद: चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 03:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 12 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की चोरी करता था। चोरी की गई गाड़ियों को अच्छे दाम पर बेच दिया जाता था।

विज्ञापन
Four-wheeler theft gang busted; police arrest two thieves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने चार पहिया वाहन चोरी करने और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसीपी अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों धीरज कुमार उर्फ राहुल अरोड़ा (27) निवासी राजवंशीनगर, शास्त्रीनगर, पटना (बिहार) और प्रिन्स कुमार(24) निवासी ग्राम सरसना महुआ, वैशाली (बिहार) को थाना लिंक रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की चोरी करता था। चोरी की गई गाड़ियों को अच्छे दाम पर बेच दिया जाता था। गिरोह में पटना निवासी गुड्डू कुमार और दिल्ली निवासी कुनाल उर्फ ताऊ उर्फ राहुल सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। चोरी से होने वाले मुनाफे को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से गाजियाबाद व दिल्ली से चोरी की गई चार कारें तथा फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश और बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


गिरोह के तीन सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल
एसीपी अपराध के मुताबिक, इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ पहले से कार्रवाई हो चुकी है। इनमें राज उर्फ राजकुमार, निवासी शास्त्रीनगर, पटना, गुड्डू कुमार उर्फ मुकेश सिंह, निवासी ग्राम नुआकुर, जिला सप्तरी, नेपाल और छोटू कुमार, निवासी न्यू पुनाई चौक, पटना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की कारें पहले ही बरामद की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed