फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four wheeler owners also eligible for PM Awas Yojana

Ghaziabad News: चार पहिया वाहन वाले भी पीएम आवास योजना के लिए पात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Four wheeler owners also eligible for PM Awas Yojana
गाजियाबाद। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत सर्वेक्षण कराकर नए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू कराया जाएगा। इसके संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने विकास भवन में जानकारी दी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2024-25 से वर्ष 2028-29 के पात्रता-अपात्रता और चयन की प्रक्रिया के बारे में बताया। पहले जहां दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन स्वामी इस योजना के पात्र नहीं थे, उन्हें इस बार अपात्रता की सूची से बाहर कर दिया गया है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि इसका सर्वे कराया जाएगा। सर्वेक्षणकर्ता ग्राम पंचायत सचिव होंगे। वहीं, पात्रता-अपात्रता की जानकारी सार्वजनिक स्थल पर सूची बनाकर चस्पा करनी होगी। घर-घर जाकर ग्राम सचिव पात्र लाभार्थी को ढूंढेगें। उन्होंने एक हफ्ते के अंदर विकास खंड स्तर पर जागरूकता बैठक कराने के भी निर्देश दिए। बताया कि आवास के लिए एक लाख 20 हजार की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। जिसमें पहली किस्त 40 हजार, दूसरी किस्त 70 हजार और तीसरी किस्त 10 हजार रुपये की होगी। वहीं, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को सर्वेक्षण में सम्मिलित करने का उत्तरदायित्व संबंधित ग्राम पंचायत सचिव का होगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed