फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   four-storey building caught fire after cylinder exploded in Ghaziabad

Ghaziabad Fire: सिलिंडर फटने से चार मंजिला इमारत में लगी आग, सात लोगों को बचाया

Tue, 05 May 2026 02:40 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 05 May 2026 02:40 PM IST
सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मंगलवार को सिलिंडर फटने से चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस दौरान कई लोग फंस गए। टीम ने सात लोगों को बचा लिया है। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
four-storey building caught fire after cylinder exploded in Ghaziabad
गाजियाबाद में चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीतिखंड 2 स्थित बिल्डिंग संख्या 495 बैकुंठम में आज करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। बिल्डिंग के प्रथम तल पर प्रदीप अग्रवाल, दूसरे तल पर अनुराग द्विवेदी और तीसरे तल पर जेपी गुप्ता का परिवार रहता है। 
विज्ञापन


बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर तीनों परिवार में काम करने वाले घरेलू सहायक रहते हैं। मंगलवार दोपहर बेसमेंट में रखे दो घरेलू छोटे व एक बड़ा सिलिंडर फटने से आग लग गई। हादसे के समय प्रथम तल पर तीन बच्चे और दूसरे तल पर दो बुजुर्ग समेत 4 लोग फंस गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने दो दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग के अंदर लोहे का जाल तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने पड़ोस की बिल्डिंग को खाली कराया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसा सिलिंडर में लीकेज के बाद फटने से होने की बात सामने आई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed