फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   four shooters qualify for indian team trial

चार निशानेबाज इंडियन टीम के ट्रायल को क्वॉलिफाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
four shooters qualify for indian team trial
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इंदिरापुरम के शूटर्स ने लिया हिस्सा - फोटो : SHAHIBABAD
चार निशानेबाज इंडियन टीम के ट्रायल को क्वालिफाई
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम में सेंट टेरेसा स्कूल की शूटिंग रेंज के चार निशानेबाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर इंडियन टीम के ट्रायल में क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, आठ शूटर्स ने अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। प्रतियोगिता भोपाल में आठ दिसंबर से पांच जनवरी के बीच हुई थी। इसमें ऑल इंडिया के निशानेबाज शामिल हुए थे। इंडियन टीम का ट्रायल 28 जनवरी से केरल के त्रिवेंद्रम में शुरू होगा।
स्कूल के डायरेक्टर विजय गुलाठी और आरआर खन्ना व एकेडमिक डायरेक्टर रेनू श्रीवास्तव ने बधाई दी है। शूटिंग रेंज के चीफ ट्रेनर शुभम गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय निशानेबाजी में सिद्धार्थ कसाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल ईवेंट में 553 स्कोर, शुभम डबास ने 550 अंक, रामबाबू ने निशानेबाजी की प्रतिभा से 544 अंक प्राप्त किए। वहीं, आकाश शर्मा को सर्वाधिक 559 का स्कोर और तुषांत ने 549 अंक पर निशाना लगाया। इसी तरह अभय तोमर को 528 अंक, रितु कुमारी ने 526 अंक और मुस्कान गर्ग को 510 प्राप्त हुआ। इन सभी को अगली राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

वहीं विभिन्न कैटेगरी में यश शर्मा, सौम्या ध्यानी, तुषांत कुमार और रितु कुमारी ने निशाना लगाकर इंडियन टीम के ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जो केरल के त्रिवेंद्रम में 28 जनवरी से आठ फरवरी के बीच होगी। चीफ ट्रेनर का दावा है कि इस परिणाम के आधार पर रेंज के शूटर्स ने शत-प्रतिशत प्रदर्शन दिया है। बृहस्पतिवार को स्कूल के डायरेक्टर आरआर खन्ना, विजय गुलाठी और एकेडमिक डायरेक्टर रेनू श्रीवास्तव ने निशानेबाजों को बधाई देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान कर्मवीर सिंह, प्रदीप शर्मा और राकेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed