फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded

यूपी चुनावः गाजियाबाद की चार सीटें घोषित, साहिबाबाद अटकी

Tue, 17 Jan 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded
बीजेपी - फोटो : file photo

दो दिन चली जद्दोजहद के बाद सोमवार शाम आखिर भाजपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। गाजियाबाद शहर सीट से अतुल गर्ग, मुरादनगर से अजितपाल त्यागी, मोदीनगर से डा. मंजू सिवाच और लोनी से नंदकिशोर गुर्जर को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


उधर यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद सीट पर पार्टी ने फिलहाल किसी नाम की घोषणा नहीं की है।गाजियाबाद की प्रत्येक विधानसभा सीट पर भाजपा के कई दिग्गज अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक रहे थे। इसी के चलते पार्टी ने किसी भी सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की थी।
विज्ञापन


आचार संहिता लगने के बाद से ही जहां अन्य राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों में लग गए थे, वहीं भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को खरमास खत्म होने का इंतजार था। रविवार शाम से ही पार्टी आलाकमानों की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक चली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम तय तो कर लिए गए, मगर सूची जारी नहीं की गई। सोमवार शाम भाजपा ने अपनी सूची जारी की तो उसमें गाजियाबाद की चार विधानसभाओं पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

अतुल गर्ग: गाजियाबाद शहर विधानसभा

Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded

वैश्य समाज के अतुल गर्ग राजनीतिक परिवार से जुडे़ हुए हैं। उनके पिता दिनेशचंद गर्ग यहां से दो बार मेयर रहे थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् के अलावा बिल्डर के रूप में भी उनकी पहचान है। शहर के कई कालेजों में वह प्रबंधन कमेटी में हैं।

इसके अलावा गाजियाबाद-हापुड़ में उन्होंने कई आवासीय योजनाएं परवान चढ़ाई हैं। अतुल गर्ग ने विगत विधानसभा चुनाव में भी शहर से भाग्य आजमाया था, लेकिन  बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल से हार गए थे।

अजितपाल त्यागी: मुरादनगर विधानसभा

Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded

अजितपाल त्यागी भी राजनीतिक परिवार के ही सदस्य हैं। उनके पिता राजपाल त्यागी का मुरादनगर सीट पर जबरदस्त जलवा है। इस सीट से वह सपा, कांग्रेस, बसपा के साथ ही इस सीट से निर्दली  प्रत्याशी के रूप में भी जीत हासिल कर चुके हैं।

अजितपाल त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए थे। पिछले माह ही लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई थी। तभी से माना जा रहा था कि मुरादनगर सीट से भाजपा उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाएगी।

नंदकिशोर गुर्जर: लोनी विधानसभा

Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded
bjp logo

छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले नंदकिशोर गुर्जर को अब भाजपा ने लोनी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नंदकिशोर गुर्जर शंभू दयाल कालेज से छात्र संघ के नेता के रूप में उभरकर आए थे। इसके बाद उन्होंने सपा ज्वाइन की।

बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी के जिलाध्यक्ष बने। कुछ माह पूर्व ही लोनी स्थित अपने गांव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाकर नंदकिशोर गुर्जर ने इशारा कर दिया था कि वह पार्टी में कोई विशेष स्थान रखते हैं।

डॉ. मंजू सिवाच: मोदीनगर विधानसभा

Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded
bjp

शहर के प्रमुख जीवन अस्पताल की संचालिका डा. मंजू सिवाच समाज सेविका के रूप में पहचानी जाती हैं। उनके पति डा. देवेंद्र सिवाच भी प्रमुख सर्जन हैं। विगत नगर पालिका चुनाव में वह सभासद का चुनाव भी लड़ी थीं, मगर हार गई थीं।

मूल रूप से मेरठ के गांव खानपुर की रहने वाली डा. मंजू सिवाच का परिवार लंबे समय से मोदीनगर में ही रह रहा है। 2010 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और तभी से भाजपा में सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं।

अटकी साहिबाबाद विधानसभा सीट

Four seats declared Ghaziabad, Sahibabad stranded

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह विगत कुछ साल से हिंडनपार और लाइनपार की राजनीति में सक्रिय हैं। हिंडनपार में तो वह विशेष रूप से छोटे-छोटे कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे थे।

ऐसे में पहले से ही माना जा रहा था कि वह साहिबाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। हालांकि उन्हें लेकर हमेशा ही इस सीट पर ऊहापोह की स्थिति रही।

यही कारण रहा कि यहां से पूर्व विधायक सुनील शर्मा, डा. अनिल राघव और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा भी अपनी दावेदारी करने में लगे थे। इस सीट पर किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा न होना यह दर्शाता है कि साहिबाबाद सीट को लेकर पार्टी में अभी मंथन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed