फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four robbers arrested with 90 crates of mangoes and pickup

Ghaziabad News: 90 क्रेट आम और पिकअप के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four robbers arrested with 90 crates of mangoes and pickup
मोदीनगर। निवाड़ी में पैंसा मार्ग पर बाग में 90 क्रेट आम लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आम और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किए हैं। वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंट बाग का नौकर ही निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में आम खरीदने वाला आढ़ती भी शामिल है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि निवाड़ी कस्बा निवासी रियाजूद्दीन ने पैंगा मार्ग पर आम का बाग ठेके पर ले रखा है। 16 जून को कुछ बदमाशों ने बाग में धावा बोला और आम की 90 क्रेट लूटकर ले गये थे। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आम की मंडियों में संपर्क किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बुधवार को पुलिस ने धौलड़ी थाना जानी मेरठ निवासी शाकिब, सोनू उर्फ सचिन निवासी कस्बा निवाड़ी, पिकअप गाड़ी चालक शाबिर खान निवासी पिपरौला थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान और आम खरीदने वाला आढ़ती मेहराज कुरैशी निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रियाजूद्दीन के बाग में कस्बा निवाड़ी निवासी अजय नौकरी करता था। उसने ही आम कैरेट चोरी की योजना बनाई। अपने साथ शाकिब और मोनू को मिलाया। गाड़ी और खरीदार की व्यवस्था मोनू और शाकिब ने की। वारदात में समय न लगे, इससे पहले ही अजय ने आमों को क्रेट में भर दिया था। वारदात के समय भी अजय बाग में था, बाग में वारदात की सूचना भी उसी ने रियाजुद्दीन को दी थी। पुलिस फरार अजय व मोनू की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed