{"_id":"6703070597b3153f7e007fa4","slug":"four-power-plants-remained-closed-for-three-hours-power-crisis-in-30-thousand-houses-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-115646-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन घंटे बंद रहे चार बिजलीघर, 30 हजार घरों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन घंटे बंद रहे चार बिजलीघर, 30 हजार घरों में बिजली संकट
विज्ञापन
हापुड़। शहर के 30 हजार घरों को सप्लाई देने वाले चार बिजलीघर रविवार को तीन घंटे तक ठप रहे। हाईटेंशन लाइन से पेड़ में आग लगने के कारण सप्लाई बाधित रही। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई। साथ ही दो अन्य बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में तार बदली के कारण भी 20 से अधिक गांवों की बत्ती गुल रही।
आनंद विहार स्थित 220केवी बिजलीघर से हापुड़ के प्रीत विहार, आनंद विहार, दिल्ली रोड प्रथम और द्वितीय बिजलीघर को सप्लाई दी जाती है। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण चारों बिजलीघर बंद हो गए। स्टाफ ने पेट्रोलिंग की, लेकिन फाल्ट नहीं मिल सका। दोबारा लाइन चार्ज करायी गई, करंट आते ही लाइन से सटे पेड़ में आग लग गई।
स्टाफ ने किसी तरह इस फाल्ट को दुरुस्त किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चारों बिजलीघरों से जुड़े समस्त इलाकों में सप्लाई बाधित रही। लोगों को गर्मी से परेशानी हुई साथ ही अन्य जरूरी कार्य निपटाने में समस्या झेलनी पड़ी। आए दिन फाल्ट से बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो जाती है।
विज्ञापन
-- -
-इन कॉलोनियों में सप्लाई रही बाधित-
टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलशन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंद्रानगर, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, ज्ञानलोक।
-- --
धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई भी रही बाधित
धीरखेड़ा बिजलीघर के औद्योगिक फीडर पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया गया। जिस कारण औद्योगिक इकाईयों का संचालन सुबह दस से शाम छह बजे तक बाधित रहा।
--
-फाल्ट के कारण बंद थी सप्लाई-
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण चार बिजलीघरों की सप्लाई बाधित रही थी। फाल्ट दुरुस्त कर, प्रभावित इलाकों की आपूर्ति सुचारु करा दी गई।-- -आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।
--
विज्ञापन
आनंद विहार स्थित 220केवी बिजलीघर से हापुड़ के प्रीत विहार, आनंद विहार, दिल्ली रोड प्रथम और द्वितीय बिजलीघर को सप्लाई दी जाती है। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण चारों बिजलीघर बंद हो गए। स्टाफ ने पेट्रोलिंग की, लेकिन फाल्ट नहीं मिल सका। दोबारा लाइन चार्ज करायी गई, करंट आते ही लाइन से सटे पेड़ में आग लग गई।
विज्ञापन
स्टाफ ने किसी तरह इस फाल्ट को दुरुस्त किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चारों बिजलीघरों से जुड़े समस्त इलाकों में सप्लाई बाधित रही। लोगों को गर्मी से परेशानी हुई साथ ही अन्य जरूरी कार्य निपटाने में समस्या झेलनी पड़ी। आए दिन फाल्ट से बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो जाती है।
विज्ञापन
-इन कॉलोनियों में सप्लाई रही बाधित-
टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलशन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंद्रानगर, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, ज्ञानलोक।
धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई भी रही बाधित
धीरखेड़ा बिजलीघर के औद्योगिक फीडर पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया गया। जिस कारण औद्योगिक इकाईयों का संचालन सुबह दस से शाम छह बजे तक बाधित रहा।
-फाल्ट के कारण बंद थी सप्लाई-
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण चार बिजलीघरों की सप्लाई बाधित रही थी। फाल्ट दुरुस्त कर, प्रभावित इलाकों की आपूर्ति सुचारु करा दी गई।