फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four policemen suspended for negligence

Ghaziabad News: लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four policemen suspended for negligence
गाजियाबाद। जीरो टारलेंस अपराध और बीट पुलिसिंग के नैतिक कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले महिला सहित चार पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने निलंबित कर दिया है। फीडबैक सेल से चारों की अलग-अलग प्रकरण में रिपोर्ट नकारात्मक मिली। इसके बाद चारों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस और आमजन पुलिस के बीच बनाई गई फीडबैक सेल सेतू का काम कर रही है। फीड बैक सेल से कार्रवाई के दायरे में आए चारों पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नकारात्मक मिली है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, भ्रष्टाचार और संबंधित बीट में लापरवाही बरतने वाले कविनगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह, सिहानी गेट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विदुर, नंदग्राम थाने में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह और मधुबन बापूधाम थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल भारती पंवार को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। किसी भी भ्रष्ट गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति निरंतर जारी रहेगी। पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जवाबदेह पुलिसिंग हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed