{"_id":"68aa21e6f8acd04f5b038974","slug":"four-players-won-gold-medals-in-badminton-competition-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-100436-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन
नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
गाजियाबाद।
सिहानी स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को अमित्र फाउंडेशन ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
फाउंडेशन के अध्यक्ष बीएल बत्रा ने बताया कि जूनियर और सीनियर डबल्स वर्ग की इस प्रतियोगिता में सिहानी, मकनपुर और कैलाभट्ठा की शाखा की 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें जूनियर वर्ग में कैलाभट्ठा स्कूल की शाखा से सान्या और अदीबा की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
मकनपुर शाखा से लक्ष्मी और कुमकुम उपविजेता रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग में मकनपुर शाखा की यशोदा और रेशमा ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही सिहानी शाखा की खुशी और रेशमी उपविजेता रहीं। कैलाभट्ठा से सबा और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान अंजू उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, खुशी त्यागी, महक व अन्य मौजूद रहे।