फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people cheated Rs 2.66 crore on the pretext of investing in stock market

Ghaziabad News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा दे चार लोगों से ठगे 2.66 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Four people cheated Rs 2.66 crore on the pretext of investing in stock market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने चार लोगों से 2.66 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर अपराधियों ने किसी को व्हाट्स एप मैसेज तो किसी को रील (सोशल साइट्स के वीडियो) के माध्यम से अपना शिकार बनाया है। चारों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वसुंधरा निवासी सुनील भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें शेयर बाजार में निवेश की जानकारी थी। उन्होंने मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया तो एक महिला शेयर बाजार में निवेश कराने और 50 फीसदी तक का मुनाफा दिलाने की बात कही। इसके साथ ही उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ दिया गया, जहां कई लोग अपने मुनाफे के बारे में जानकारी दे रहे थे। शुरुआत में उन्होंने 50 हजार की राशि निवेश की।
विज्ञापन

इस पर ठगों ने कहा है कि धनराशि कम है। बाजार में इस वक्त मंदी है। थोक में शेयर बेचे जा रहे हैं, यह खरीदने का सही समय है। दो माह में ही रकम दोगुनी भी हो सकती है। इसके बाद उन्होंने 50 बार में 2.05 करोड़ की राशि ठगों के बताए खाते में भेज दी। ठगों ने उनसे कहा है कि अभी 40 फीसदी रकम की कमी रह गई है, यदि वह और पैसे की व्यवस्था कर दें तो मुनाफा तीन गुना बढ़ सकता है। उन्होंने और रुपये न होने की बात कही तो ठगों ने उनको ग्रुप से बाहर कर संपर्क तोड़ दिया। एप पर बने उनके फर्जी वॉलेट में जो राशि दिख रही थी, वह भी दिखनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम निवासी बिपिन रावत ने बताया कि वह काफी समय से काम ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उनको सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश कर कमाई करने की रील दिखी। वहां क्लिक करके आगे बढ़े तो कुछ नंबर मिले। बात शुरू होने पर ठगों ने उनको सोशल साइट के कई ग्रुपों से जोड़ दिया। बात करने वालों ने कई गुना कमाई होने का दावा किया, जिसके बाद उन्होंने नौ बार में 10 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। जब ठगों को पता चला है कि उनको और पैसा मिलने वाला नहीं है तो उन्होंने उनको ग्रुप से बाहर कर दिया।

इंदिरापुरम के शाक्तिखंड निवासी दीपक गौतम ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। जिस पर शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटी कमाई होने की बात लिखी थी। ठगों ने उनको ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा है कि वह निवेश करना शुरू कर दें। उनकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने दो लाख उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बदले ठगों ने उनको कुछ रकम वापस भेजी, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद वह ठगों के कहने पर कुल 41.50 लाख रुपये बताए खाते में भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है।

वसुंधरा के अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनसे 10.21 की ठगी हो गई है। ठगों ने उनको ग्रुपों में जोड़ लिया। जहां सभी लोग निवेश की बातें कर रहे थे। कुछ लोग उनको रकम अलग अलग शेयर में निवेश करने का सुझाव दे रहे थे। जिसमें बताया गया कि इससे उनको 50 गुना तक फायदा हो सकता है। ठगों के झांसे में आकर उन्होंने उनके बताए खातों में राशि भेज दी। ठगों ने उनसे संंपर्क तोड़ लिया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि चारों मामलों में जांच कराई जा रही है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। लोगाें से अपील है कि वह विश्वसनीय माध्यम से ही निवेश आदि करने की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed