फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people carrying firecrackers arrested

Ghaziabad News: पटाखे ले जा रहे चार लोग किए गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Four people carrying firecrackers arrested
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना पुलिस ने फरूखनगर मार्ग से बेचने के लिए पटाखे ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर यह कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 6 बोरी पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपी दीपावली से पूर्व ही पटाखे की बिक्री और भंडारण करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में बिना अनुमति पटाखे बेचने और बनाने पर रोक है। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे पटाखों का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

टीम ने फरूखनगर गांव मार्ग स्थित खाली मकान से रिजवान उर्फ नफीस और दिलशाद निवासी फर्रुखनगर असालतपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो बोरी पटाखे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने निस्तौली रोड से सुशील निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। सुशील के पास से दो बोरी पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में सुशील ने बताया कि बरामद पटाखे वह बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भारत सिटी के पीछे कच्चे रास्ते से विकास निवासी बुराड़ी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। विकास के पास से भी दो बोरी पटाखे बरामद किए गए हैं। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अवैध पटाखों को उन्होंने दीपावली के लिए एकत्र करके रखा है। जिससे वह उन्हें बेचकर अधिक लाभ कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed