फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four miscreants looted cash and ring from a young man at gunpoint

Ghaziabad News: तमंचे के बल पर चार बदमाशों ने युवक से नकदी व अंगूठी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants looted cash and ring from a young man at gunpoint
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास चार बदमाशों ने मुरादनगर के रहने वाले कन्हैयालाल को घेर लिया और तमंचे के बल पर दो अंगूठी व एक हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट कर बदमाश भाग गए। मामले में कन्हैयालाल ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कन्हैयालाल ने बताया कि बुधवार को वह मोहननगर अस्पताल से ऑटो में बैठकर मुरादनगर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो से उतरे से चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा तान दिया। मारने की धमकी देकर उन्होंने उनसे जेब खाली करने के लिए कहा। उनके पास एक हजार 20 रुपये थे जो बदमाशों ने छीन लिए और दो सोने की अंगूठी उतरवा ली। उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन आसपास खड़े लोगों ने मदद नहीं की। बदमाश वारदात कर भाग गए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed