फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four builders accused of fraud and forgery

Ghaziabad News: चार बिल्डरों पर जालसाजी धोखाधड़ी करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four builders accused of fraud and forgery
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के मोरटी अटौर नंगला में रहने वाले पंकज त्यागी ने कोर्ट के आदेश पर चार बिल्डर विशाल त्यागी, नवीन त्यागी, महेश और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि उनकी जमीन पर विला प्रोजेक्ट के नाम पर दुकान और शोरूम बेचने के नाम पर खरीदारों से करोड़ों रुपये वसूले गए और निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं किया।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पंजक त्यागी के अनुसान उनके भाई आदित्य त्यागी और आलोक त्यागी की राजनगर एक्सटेंशन में जमीन है। वर्ष 2020 में विशाल त्यागी व नवीन त्यागी ने उनकी जमीन पर विला बनाकर बेचने और मुनाफा का 50-50 प्रतिशत जमीन मालिक और निर्माण कार्य कराने वालों के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की कीमत 15.24 करोड़ रुपये आंकी गई। आरोप है कि निर्माण कार्य के लिए वैकुंठम बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन किया गया। आरोप है कि निर्माण कार्य में आर्थिक तंगी का बहाना लेकर आरोपियों ने विशाल त्यागी से 1.10 करोड़ रुपये का ऋण लिया और 13 लाख रुपये हड़प लिए।
जीडीए में कंपनी का फर्जी लेटरपैड प्रयोग कर अधिकारियों से साठगांठ कर बगैर निर्माण पूर्ण कराए प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। 10 अगस्त 2025 को आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कुछ खरीदारों से एडवांस लेकर उनसे भी धोखाधड़ी की। जबकि विला का मात्र 60 प्रतिशत ही निर्माण कार्य हुआ है और समायावधि समाप्त हो चुकी है।
एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed