फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four arrested for seducing a teenage girl and keeping her in the house

Ghaziabad News: किशोरी को बहलाकर घर में रखने के मामले में चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for seducing a teenage girl and keeping her in the house
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र से करीब 17 दिनों पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी अपने घर पहुंची। 17 दिन पूर्व किशोरी अपने छोटे भाई को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी। वह जिस स्कूल में किशोरी पढ़ती है, उस स्कूल में सफाई का काम करने वाली महिला और पुरुष ने किशोरी को अपने घर छिपाकर रखा था। बाद में किशोरी को फरीदाबाद भेज दिया गया। किशोरी मौका पाकर आरोपियों के कब्जे से छूटकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि 6 सितंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 15 साल की बेटी अपने छोटे भाई को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं आई। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। सोमवार को किशोरी अपने आप घर पहुंची। पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि उसे कुछ लोग अपने साथ अगवा कर ले गए थे। किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार आरोपी मिंटू निवासी काका विहार सभापुर, इरफान निवासी इनाम विहार, मोहम्मद कैफ निवासी शास्त्री पार्क थाना उस्मानपुर दिल्ली और रेनू निवासी ज्योति विहार बंथला को विजय विहार अंडरपास अंकुर विहार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती है, उसी स्कूल में रेनू और मिंटू सफाई का काम करते हैं।
विज्ञापन

छह सितंबर को रेनू और मिंटू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। रेनू ने किशोरी को 14 से 15 दिनों तक अपने साथ अपने घर पर ही रखा। उसके बाद इनके एक अन्य साथी इरफान द्वारा किशोरी को कश्मीरी गेट दिल्ली पर अपने दूसरे साथी कैफ के सुपुर्द कर दिया। कैफ द्वारा किशोरी को फरीदाबाद में एक अन्य स्थान पर छोड़ दिया गया, जहां से किशोरी मौका पाकर सोमवार को अपने घर भाग कर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती मांगने की थी तैयारी

आरोपियों ने आगे बताया कि कि हम लोग किशोरी को कुछ दिन अपने पास रखकर इसके घरवालों से फिरौती की मांग करते लेकिन उससे पहले ही किशोरी वहां से भाग कर अपने घर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि किशोरी जब घर से निकली थी तो उसने अपने घर में एक नोट छोड़ दिया था। इसमें लिखा था कि वह घर छोड़कर कोलकाता जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed