फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four arrested for looting mobiles from passers-by and spending them in West Bengal

Ghaziabad News: राहगीरों से मोबाइल लूटकर पश्चिम बंगाल में खपाने वाले चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for looting mobiles from passers-by and spending them in West Bengal
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना पुलिस टीम ने करहेड़ा कट के पास मंगलवार दोपहर चार लुटेरों को दबोचा। लुटेरे दिल्ली एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट कर उनको पश्चिम बंगाल में खपाते थे। पुलिस ने चारों के पास से लूट के पांच मोबाइल ब चोरी की दो बाइक बरामद की। चारों पर लूट व चोरी के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि लुटेरों ने पूछताछ में सामने आया है कि साहिल और अकलीम राह चलते लोगों से फोन लूटते थे और साबेज व महबूब इसे बेचते थे। गिरोह के सरगना साबेज ने ही करीब डेढ़ दो माह पहले लूट के 150 से ज्यादा मोबाइल को पश्चिम बंगाल में खपाया था। इसमें साहिबाबाद में रहने वाले पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति की मदद ली थी। पुलिस इस व्यक्ति की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, एसीपी ने बताया कि मोहननगर तिराहे पर अधिवक्ता से मोबाइल लूट की वारदात को गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया था। मोहननगर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी जवाहर सिंह ने लुटेरों का पीछा किया था। जवाहर सिंह की मदद से ही पुलिस गिरोह तक पहुंची। उन्होंने जवाहर सिंह को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार हुए गिरोह के शातिर
1- साहिल पुत्र मदन उर्फ सलमान निवासी इंदिरा पब्लिक स्कूल के सामने पसौंडा टीला मोड़, उम्र-19, शिक्षा-पांचवीं पास
2- अकलीम पुत्र समीम निवासी रामस्वरूप काॅलोनी शहीदनगर साहिबाबाद, उम्र-22, शिक्षा-पांचवीं पास
3- साबेज आलम पुत्र साजिद निवासी डी-479 नियर बंगाली होटल शहीदनगर साहिबाबाद, उम्र-29, शिक्षा-बीए पास
4- महबूब उर्फ हड्डी उर्फ आहिल उर्फ सादाब पुत्र मसकूर निवासी बंगाली होटल के सामने वाली गली शहीदनगर साहिबाबाद, उम्र-23, शिक्षा-पांचवीं पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed